इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2024 के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेटर ऑफ द ईयर का एलान किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टेस्ट का क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला, जबकि टी20 में ये अवॉर्ड अर्शदीप सिंह को मिला।
वनडे में ये अवॉर्ड अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने जीता। हालांकि, अभी आईसीसी का सबसे बड़ा अवॉर्ड यानी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनना बाकी है। इस बीच आज आपको बताते हैं उन भारतीय क्रिकेटर्स के नाम, जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक बार भी टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में ये अवॉर्ड नहीं जीता। सचिन को साल 2010 में क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजा गया था।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड एक नहीं दो बार जीता है। साल 2012 और साल 2023 में विराट कोहली को इस अवॉर्ड से नवाजा गया।
रोहित शर्मा ने 2019 विश्व कप में 5 सेंचुरी ठोकी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2019 का अवॉर्ड दिया गया।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 और 2009 में आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड जीते हैं।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 का आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में 593 रन बनाए थे। इस धांसू प्रदर्शन के बाद उन्हें आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।
अश्विन ने 2016 में बैट और बल्ले से अहम योगदान करने का आईसीसी से तोहफा मिला था। उन्होंने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2016 का अवॉर्ड जीता था।
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने साल 2010 में आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था।
टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर को 2009 नेपियर में अहम पारी खेलने का ईनाम मिला। उन्हें आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजा गया।
भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने 2004 में आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था।
Also Read: Amelia Kerr won ICC Womens Cricketer of the Year 2024
ताज़ा हिंदी समाचार
SL vs ENG Dream11 Prediction 3rd T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
GJ-W vs DEL-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, Eliminator Match
SA vs WI 3rd T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
IND vs NZ Dream11 Prediction in Hindi, 5th T20 Match Preview, Playing 11
PAK vs AUS Dream11 Prediction 2nd T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
MUM-W vs GJ-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, 19th Match, Fantasy Cricket Tips
SL vs ENG Dream11 Prediction 1st T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
SA vs WI 2nd T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
PAK vs AUS Dream11 Prediction 1st T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
BLR-W vs UP-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, 18th Match, Fantasy Cricket Tips