Geoff Allardice Steps Down as ICC CEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ये पुष्टि की कि ज्योफ एलार्डिस ने ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटने का फैसला किया है। एलार्डिस साल 2012 में ICC क्रिकेट के महाप्रबंधक के रूप में ICC में शामिल हुए थे। उन्हें नवंबर 2021 में ICC के CEO के रूप में नियुक्त किया गया था, इससे पहले उन्होंने आठ महीने तक कार्यवाहक CEO के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अपने इस फैसले के बाद बयान दिया है।
एलार्डिस ने आईसीसी के CEO के पद से इस्तीफा का एला किया।
उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है और मुझे क्रिकेट की वैश्विक पहुंच बढ़ाने से लेकर आईसीसी सदस्यों के लिए स्थापित वाणिज्यिक नींव तक, हमने जो परिणाम हासिल किए हैं, उन पर मुझे अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मैं आईसीसी अध्यक्ष, निदेशक मंडल और पूरे क्रिकेट समुदाय को पिछले 13 वर्षों में उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरा मानना है कि मेरे लिए पद छोड़ने और नई चुनौतियों का सामना करने का यह सही समय है। मुझे विश्वास है कि क्रिकेट के लिए आने वाला समय रोमांचक होगा, और मैं आईसीसी और वैश्विक क्रिकेट समुदाय को भविष्य में सफलता की कामना करता हूं।
आईसीसी के सीईओ के पद से ज्योफ के अचानक इस्तीफा देने के पीछे की वजह को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है, लेकिन ये माना जा रहा है कि पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी-20 विश्व कप में भ्रष्टाचार व अव्यवस्था और अब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बोर्ड सदस्यों के सामने स्पष्ट तस्वीर पेश नहीं करने के कारण उन्होंने अपने पद को छोड़ने का फैसला किया।
चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और पाकिस्तान अब तक स्टेडियम का निर्माण भी पूरा नहीं कर पाया है। आइसीसी ने एलार्डिस से चैंपियंस ट्रॉफी पर रिपोर्ट पेश करने को कहा था, जो उन्होंने नहीं सौंपी थी।
सूत्रों की मानें तो जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से एलार्डिस पर काफी दबाव था। लगातार दो आईसीसी प्रतियोगिताओं को लेकर सवाल उठ रहे थे। आईसीसी अब एलार्डिस के उत्तराधिकारी की खोज प्रक्रिया शुरू करेगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है। सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच
चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

