Header Banner

ICC ने Tanzim Hasan Sakib पर लगाया मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

Ravi pic By - बुधवार, जून 19, 2024
Last Updated on जून 20, 2024 11:59 पूर्वाह्न
ICC ने Tanzim Hasan Sakib पर लगाया मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

T20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और नेपाल के मैच के दौरान तनजीम हसन और रोहित के बीच नोकझोंक हुई थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ शब्दों का भी आदान प्रदान किया गया था। अब आईसीसी ने तनजीम हसन को दोषी पाया है और 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। तनजीम हसन साकिब ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तनजीम हसन साकिब पर आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 16 जून को किंग्सटाउन में मैच के दौरान नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल के साथ विवाद हो गया था। इसके आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर आईसीस ने यह कार्रवाई की है।

आईसीसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की समाप्ति के ठीक बाद हुई। तनजीम ने एक गेंद फेंकने के बाद नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल की ओर आक्रामक तरीके से घूरते हुए दिखे। साथ ही अनुचित शारीरिक संपर्क किया करने की कोशिश की।

The umpire talked to the captain

दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ और फिर हाथ के इशारे भी हुए, जिसके बाद मैदानी अंपायर सैम नोगाज्स्की को दोनों को अलग करना पड़ा। घटना के बाद अंपायरों को बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो से भी बात करते देखा गया।

आईसीसी के नियमों का किया उल्लंघन

तनजीम को खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते पाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, खिलाड़ी सहयोगी कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।

जोड़ा गया डिमेरिट पॉइंट

इसके अलावा तनजीम के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया। 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट तक पहुंच जाता है, तो उन्हें निलंबन पॉइंट में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। दो निलंबन पॉइंट एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20I से प्रतिबंध के बराबर होते हैं।

Also Read: Nicholas Pooran ने Afghanistan के खिलाफ 6 गेंदों पर 36 रन बनाए

ताज़ा हिंदी समाचार

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

स्टीव स्मिथ ने रचा

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ों में शामिल हुए।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner