अफगानिस्तान टीम की हार के लिए ICC जिम्मेदार, 4 घंटे की फ्लाइट में देरी, प्रैक्टिस सेशन भी नहीं

Kaif pic By - गुरुवार, जून 27, 2024
Last Updated on जून 27, 2024 05:41 अपराह्न
अफगानिस्तान टीम की हार के लिए ICC जिम्मेदार, 4 घंटे की फ्लाइट में देरी, प्रैक्टिस सेशन भी नहीं

ICC is responsible for the Afghanistan team's defeat, 4 hours of flight delay, no practice session

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अफगानिस्तान के हार के कसूरवार वैसे तो उनके बल्लेबाज रहे, क्योंकि टीम 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि, इसके पीछे का असली कारण कुछ और था, जिसका जिक्र मैच शुरु होते ही इंग्लैंड के पूर्व महान क्रिकेटर माइकल वॉन ने किया था।

वॉन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया था कि अफगानिस्तान की टीम को दो कारणों के चलते हार मिल सकती है। ऐसा ही हो भी गया। अफगानिस्तान की हार के बाद अब माइकल वॉन का वो ट्वीट आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस उस ट्वीट पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Is ICC responsible for the Afghanistan team's defeat?

दरअसल, अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मैच से पहले माइकल वॉन ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा था, “तो अफगानिस्तान ने सोमवार की रात सेंट विन्सेंट में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया। त्रिनिदाद के लिए उनकी फ्लाइट 4 घंटे लेट थी।

इसलिए उनको प्रैक्टिस के लिए समय नहीं मिला और ना ही वे नई जगह से अभ्यस्त हो सके। मुझे डर है कि खिलाड़ियों के प्रति सम्मान का पूर्ण अभाव है।” इस तरह उन्होंने बिना नाम लिए आईसीसी पर निशाना साधा है, क्योंकि शेड्यूल आईसीसी ने बनाया है। आपको बता दे कि इससे पहले रोहित शर्मा भी आईसीसी द्वारा बनाए गए शेड्यूल को लेकर अपनी राय दी थी।

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच के बाद अफगानिस्तान दोपहर को फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन फ्लाइट चार घंटे लेट थी। ऐसे में देर रात फ्लाइट पहुंची और उनको प्रैक्टिस का समय नहीं मिला। अगले दिन उनको सेमीफाइनल मैच में उतरना पड़ा और ये टीम पर भारी पड़ गया। आपको याद होगा कि कई टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत में भी शेड्यूल पर सवाल खड़े किए थे। इस तरह अगर कहा जाए कि अफगानिस्तान के इस खराब प्रदर्शन के पीछे की वजह आईसीसी का शेड्यूल है तो यह गलत नहीं होगा।

मैच हारने के बाद राशिद खान ने कहा: "मुझे लगता है कि मुजीब उर रहमान की चोट के कारण हम बदकिस्मत रहे, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों और यहां तक कि मोहम्मद नबी ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की। इससे स्पिनर के तौर पर हमारा काम आसान हो गया। हमने इस टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया है। हम सेमीफाइनल खेलना और अफ्रीका जैसी शीर्ष टीम से हारना स्वीकार करेंगे। यह हमारे लिए बस शुरुआत है, हमारे पास किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास और भरोसा है। हमें बस अपनी प्रक्रिया जारी रखने की जरूरत है। यह हमारे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है।"

Also Read: IND vs ENG Weather Report: जानिए गुयाना वेस्ट इंडीज में आज कैसा रहेगा मौसम

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner