Header Banner

ICC Men T20I Cricketer of the Year 2024

Ravi pic By - शनिवार, जनवरी 25, 2025
Last Updated on जनवरी 25, 2025 06:16 अपराह्न
ICC Men T20I Cricketer of the Year 2024

Mens T20I Cricketer of the Year, Arshdeep Singh : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. इस फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा था. बहरहाल अब आईसीसी ने मेंस टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर से नवाजा है.

भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम योगदान

पिछले साल अर्शदीप सिंह ने टी20 फॉर्मेट में गजब की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. इस तेज गेंदबाज ने 18 टी20 मैचों में विपक्षी टीम के 36 बल्लेबाजों को आउट किया. साथ ही पिछले साल वह सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की फेहरिस्त में टॉप पर रहे. खासकर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अर्शदीप सिंह ने खासा प्रभावित किया था. भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. टीम इंडिया की जीत में अर्शदीप सिंह का बड़ा योगदान रहा था.

पिछले साल इन गेंदबाजों का रहा दबदबा

पिछले साल इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह से ज्यादा विकेट महज 4 गेंदबाजों ने लिए. जिसमें सऊदी अरब के उस्मान नजीब, श्रीलंका के वानेंदू हसरंगा, अमरीका के जुनैद सिद्दिकी और हॉन्गकांग के एहसान खान का नाम है. इन चारों गेंदबाजों ने इंटरनेशनल टी20 मैचों में क्रमशः 38, 38, 40 और 46 विकेट झटके. वहीं, इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 36 विकेट लिए.

International T20 career of Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह ने 61 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें इस तेज गेंदबाज ने 17.91 की एवरेज, 13.03 की स्ट्राइक रेट और 8.25 की इकॉनमी से 97 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इस फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह का बेस्ट बॉलिंग फिगर 9 रन देकर 4 विकेट रहा है.

Also Read: Top 5 Indian batsmen with most centuries in Champions Trophy

ताज़ा हिंदी समाचार

दुनिया के टॉप 10

दुनिया के टॉप 10 सबसे लोकप्रिय हैंडबॉल टूर्नामेंट्स: देखें पूरी सूची

भारत ने एशियन चैंपियंस

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 के लिए हॉकी टीम की घोषणा की।

अजिंक्य रहाणे ने अपने

अजिंक्य रहाणे ने अपने पसंदीदा T20 बल्लेबाज़ का नाम बताया: जानिए उनके चौंकाने वाले चुनाव

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें

IND vs NZ: ODI

IND vs NZ: ODI में न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यांश शेडेगे का हो सकता है सिलेक्शन

ICC Rankings में श्रेयस

ICC Rankings में श्रेयस अय्यर का धमाका, इस बल्लेबाज ने भी 147 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

IPL 2027 कप्तानों की

IPL 2027 कप्तानों की लिस्ट: 5 टीमें बदल सकती हैं कप्तान, देखें सभी 10 टीमों की सूची

गौतम गंभीर का 45वां

गौतम गंभीर का 45वां जन्मदिन: युवराज सिंह और इरफान पठान ने दी बधाई

साहिबज़ादा फरहान ने बनाया

साहिबज़ादा फरहान ने बनाया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने।

गौतम गंभीर का 45वां

गौतम गंभीर का 45वां जन्मदिन: जानें उनके 3 बड़े क्रिकेट रिकॉर्ड

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner