पुरुष विश्व कप के 55 मैच अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित किए जाएँगे। वहीं, महिला विश्व कप का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश में होगा। लोगो जारी करते हुए ICC ने लिखा कि यह बल्ले, गेंद और जुनून का मिश्रण है, जो अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट की महत्वपूर्ण बातों को दर्शाता है।
लोगो में लिखा T20 शब्द बल्ले पर लगने वाली गेंद को दर्शाता है। साथ ही यह भी बताता है कि बल्ले का स्विंग मैच को कैसे प्रभावित कर सकता है। गेंद के अंदर का विशेष डिज़ाइन ICC T20 विश्व कप के विशेष क्षणों को दर्शाता है। लोगो में कुछ नया जोड़ते हुए, प्रत्येक विश्व कप में मेज़बान देश से प्रेरित बनावट और पैटर्न होंगे।