Image Source: X
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिला है। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा T20I रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। वहीं, स्मृति मंधाना को बड़ा झटका लगा है; बल्लेबाजों की वनडे रैकिंग में उनसे नंबर-1 का ताज छिन गया है।
Image Source: X
दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 का ताज पहना है। उन्होंने विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लिया, जिससे उनकी रेटिंग में सुधार हुआ।
दीप्ति ने ऑस्ट्रेलिया की नाबेल सदरलैंड को महज एक रेटिंग पॉइंट के अंतर से पीछे छोड़ा है। वह 737 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।
Image Source: X
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में शानदार शतक (124 और नाबाद 100 रन) जड़े। इस प्रदर्शन से उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ते हुए 820 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
Image Source: X
टी20 बल्लेबाजी में जेमिमा रॉड्रिग्स ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद अर्धशतक (69 रन) की बदौलत पांच स्थान की छलांग लगाई और अब वह नौवें नंबर पर पहुँच गई हैं। उनके अलावा स्मृति मंधाना तीसरे और शेफाली वर्मा दसवें स्थान पर बरकरार हैं।
Also Read: History Created: Hat-trick and 5 Wickets in One Over by Gede Priandana
| खिलाड़ी | फॉर्मेट/कैटेगरी | नया स्थान | बदलाव |
|---|---|---|---|
| दीप्ति शर्मा | T20I गेंदबाजी | 1 | शीर्ष पर पहुँचीं |
| जेमिमा रॉड्रिग्स | T20I बल्लेबाजी | 9 | 5 पायदान ऊपर |
| अरुंधति रेड्डी | T20I गेंदबाजी | 36 | 5 पायदान ऊपर |
| श्री चरणी | T20I गेंदबाजी | 69 | 19 पायदान ऊपर |
| शेफाली वर्मा | T20I बल्लेबाजी | 10 | टॉप 10 में शामिल |
Also Read: IND-W vs SL-W 2nd T20I Dream11 Team, Vision11, Match Prediction, Live Streaming
ताज़ा हिंदी समाचार
BLR-W vs DEL-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, Final Match
SL vs ENG Dream11 Prediction 3rd T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
GJ-W vs DEL-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, Eliminator Match
SA vs WI 3rd T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
IND vs NZ Dream11 Prediction in Hindi, 5th T20 Match Preview, Playing 11
PAK vs AUS Dream11 Prediction 2nd T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
MUM-W vs GJ-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, 19th Match, Fantasy Cricket Tips
SL vs ENG Dream11 Prediction 1st T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
SA vs WI 2nd T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
PAK vs AUS Dream11 Prediction 1st T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips