Header Banner

ICC Womens Rankings: दीप्ति शर्मा नंबर 1 टी20I गेंदबाज बनीं, मंधाना से छिना ताज

Kaif pic By - मंगलवार, दिसंबर 23, 2025
Last Updated on दिसंबर 23, 2025 05:03 अपराह्न
ICC Womens Rankings: दीप्ति शर्मा नंबर 1 टी20I गेंदबाज बनीं, मंधाना से छिना ताज

Image Source: X

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिला है। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा T20I रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। वहीं, स्मृति मंधाना को बड़ा झटका लगा है; बल्लेबाजों की वनडे रैकिंग में उनसे नंबर-1 का ताज छिन गया है।

दीप्ति शर्मा: T20I रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज

Deepti Sharma

Image Source: X

दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 का ताज पहना है। उन्होंने विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लिया, जिससे उनकी रेटिंग में सुधार हुआ।

दीप्ति ने ऑस्ट्रेलिया की नाबेल सदरलैंड को महज एक रेटिंग पॉइंट के अंतर से पीछे छोड़ा है। वह 737 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।

स्मृति मंधाना को लगा झटका, लौरा वोल्वार्ड्ट बनीं नंबर-1

Smriti Mandhana Laura Wolvaardt

Image Source: X

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में शानदार शतक (124 और नाबाद 100 रन) जड़े। इस प्रदर्शन से उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ते हुए 820 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

जेमिमा रॉड्रिग्स की टॉप-10 में एंट्री

Jemimah Rodrigues

Image Source: X

टी20 बल्लेबाजी में जेमिमा रॉड्रिग्स ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद अर्धशतक (69 रन) की बदौलत पांच स्थान की छलांग लगाई और अब वह नौवें नंबर पर पहुँच गई हैं। उनके अलावा स्मृति मंधाना तीसरे और शेफाली वर्मा दसवें स्थान पर बरकरार हैं।

Also Read: History Created: Hat-trick and 5 Wickets in One Over by Gede Priandana

भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति (ताजा रैंकिंग टेबल)

खिलाड़ी फॉर्मेट/कैटेगरी नया स्थान बदलाव
दीप्ति शर्मा T20I गेंदबाजी 1 शीर्ष पर पहुँचीं
जेमिमा रॉड्रिग्स T20I बल्लेबाजी 9 5 पायदान ऊपर
अरुंधति रेड्डी T20I गेंदबाजी 36 5 पायदान ऊपर
श्री चरणी T20I गेंदबाजी 69 19 पायदान ऊपर
शेफाली वर्मा T20I बल्लेबाजी 10 टॉप 10 में शामिल

Also Read: IND-W vs SL-W 2nd T20I Dream11 Team, Vision11, Match Prediction, Live Streaming

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: मुल्लांपुर पिच की स्थिति और मौसम का पूर्वानुमान

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी के विकेट

वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक का जवाब

एशियन गेम्स 2026: IND

एशियन गेम्स 2026: IND vs PAK लाइव स्ट्रीमिंग, भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच लाइव कैसे देखें

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे वनडे से बाहर हो गया है।

महिला हॉकी टीम ने

महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: BAN

एशियन गेम्स 2026: BAN बनाम SL लाइव स्ट्रीमिंग – ब्रॉन्ज़ मेडल मैच लाइव कैसे देखें

गोल्ड जीतना है तो

गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी

एशियाई खेल 2026: हॉकी

एशियाई खेल 2026: हॉकी फ़ाइनल से पहले जापान में हंगामा

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner