भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। बोर्ड ने आईपीएल 2025 से पहले डोमेस्टिक ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) से Impact Player Rule को हटा दिया है।
इस बात की काफी संभावना थी कि घरेलू क्रिकेट से यह रूल हट सकता है। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में यह नियम रहेगा। BCCI ने सभी IPL फ्रेंचाइजियों को सूचित किया था कि इस नियम को IPL के अगले सीजन के लिए बरकरार रखा जाएगा।
Syed Mushtaq Ali Trophy की शुरुआत 23 नवंबर से होगी और यह 15 दिसंबर तक चलेगा। बीसीसीआई ने कहा है, "बीसीसीआई ने इस सीजन में 'इम्पैक्ट प्लेयर' रूल को खत्म करने का फैसला किया है।" बोर्ड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंदबाजों को एक ओवर में दो बाउंसर फेंकने देने का फैसला बरकरार रखा है।
किसी ओवर खत्म होने के बाद, विकेट गिरने या फिर किसी खिलाड़ी के चोटिल होने के बीच ही इम्पैक्ट प्लेयर को मैदान पर उतार जा सकता है। बीच मैच में इस नियम का उपयोग नहीं किया जा सकता था। कोई बल्लेबाज जो बैटिंग कर चुका है या कोई गेंदबाज जो अपने कोटे के ओवर फेंक चुका है, उसके बदले इम्पैक्ट प्लेयर का यूज किया जा सकता था।
अगर मैच 10 या इससे कम ओवर का होता था तो यह नियम लागू नहीं होता था। कोई टीम इस नियम को मानने के लिए बाध्य नहीं थी। इस नियम से टीम को 1 अतिरिक्त गेंदबाज या बल्लेबाज मिल जाता था। अगर किसी प्लेयर का दिन खराब होता था तो इम्पैक्ट प्लेयर कुछ हद तक उसकी भरपाई कर देता था।
इससे पहले साल 2005 में ICC सब्सटीट्यूट का यह नियम आजमा चुका है। तब इसे 'सुपर सब' के नाम से जाना जाता था। बिग बैश में भी ऐसा नियम है। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग में इसे एक्स फैक्टर के नाम से जाना जाता है।
Also Read: Happy Birthday: Gautam Gambhir Net Worth
ताज़ा हिंदी समाचार
एशियन गेम्स 2026: IND बनाम AFG लाइव स्ट्रीमिंग, भारत बनाम अफ़गानिस्तान QF2 लाइव कैसे देखें
हरिता भद्रा ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल का इंतजार खत्म
24 साल बाद भारतीय गेंदबाजों का इतना बुरा हाल
ENG vs SL तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का मैच टीवी और ऑनलाइन लाइव कैसे देखें
भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND vs WI मैच
IND vs WI पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच टीवी और ऑनलाइन लाइव कैसे देखें
दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, SA vs AUS मैच
साउथ अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें
ज़िम्बाब्वे महिला बनाम वेस्ट इंडीज़ महिला लाइव स्कोरकार्ड, ZIM-W vs WI-W मैच
भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st ODI पिच रिपोर्ट: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

