IND vs AUS Playing 11: रोहित शर्मा और शुभमन गिल लौटे तो किन 2 खिलाड़‍ियों का कटेगा पत्‍ता?

Kaif pic By - शुक्रवार, नवंबर 29, 2024
Last Updated on नवंबर 29, 2024 06:17 अपराह्न
IND vs AUS Playing 11: रोहित शर्मा और शुभमन गिल लौटे तो किन 2 खिलाड़‍ियों का कटेगा पत्‍ता?

IND vs AUS: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने कार्यवाहक कप्‍तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में पर्थ में 295 रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

अब दूसरे टेस्‍ट के लिए नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल वापसी करेंगे। ऐसे में यह पता करने की कोशिश की गई कि किन दो खिलाड़‍ियों का पत्‍ता कटेगा। भारतीय टीम के अनुभवी बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा ने उम्‍मीद जताई कि ध्रुव जुरेल और देवदत्‍त पडिक्‍कल को बाहर बैठना पड़ सकता है।

पुजारा ने बताई Playing 11

पुजारा ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्‍ल्‍यूज में बातचीत करते हुए कहा कि रोहित और गिल प्‍लेइंग 11 में पडिक्‍कल और जुरेल को रिप्‍लेस करेंगे। पुजारा ने साथ ही कहा कि वह केएल राहुल को तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे।

Image Source: X

बल्‍लेबाजी क्रम में मुझे लगता है कि देवदत्‍त पडिक्‍कल और ध्रुव जुरेल अगले टेस्‍ट मैच से बाहर हो सकते हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल उनकी जगह आ सकते हैं। अगर हम बल्‍लेबाजी क्रम की बात करें तो मुझे लगता है कि केएल राहुल को तीसरे नंबर पर खेलना चाहिए।

रोहित शर्मा को निश्चित ही ओपनिंग करनी चाहिए। हालांकि, भारतीय टीम के लिए बेहतर होगा कि राहुल तीसरे नंबर पर खेलें क्‍योंकि पहले टेस्‍ट में नई गेंद के खिलाफ वह काफी सहज नजर आए थे और उन्‍होंने अच्‍छी बल्‍लेबाजी भी की थी।

शुबमान गिल को किस नंबर पर खेलेंगे

At which number will Shubhman Gill play against Australia?: चेतेश्‍वर पुजारा का मानना है कि शुभमन गिल को पांचवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा, 'अगर गिल पांचवें नंबर पर खेलेंगे तो गेंद थोड़ी पुरानी हो चुकी होगी और वो अपना नेचुरल गेम खेल पाएंगे। शुभमन गिल कुछ आक्रामक शॉट भी खेलते हैं। तो उनके लिए आसानी हो जाएगी क्‍योंकि छठे नंबर पर उन्‍हें पंत का साथ मिलेगा।

IND vs AUS possible Playing 11

  1. रोहित शर्मा (कप्‍तान)
  2. यशस्‍वी जायसवाल
  3. केएल राहुल
  4. विराट कोहली
  5. शुभमन गिल
  6. ऋषभ पंत
  7. वॉशिंगटन सुंदर
  8. नितीश कुमार रेड्डी
  9. हर्षित राणा
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. मोहम्‍मद सिराज।

Also Read: आईपीएल 2025 में Rishabh Pant 27 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाएंगे

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner