Champions Trophy 2025 IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में इस बार सभी मैच जीते हैं. उसने आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को हराया था. अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर होगी. अगर भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें स्पिनर्स का दबदबा दिख सकता है. वरुण चक्रवर्ती की जगह लगभग तय है.
टीम इंडिया ने पहले ग्रुप मैच में बांग्लादेश को हराया था. इसके बाद पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड को हराया. भारत के लिए इन तीन मैचों में श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अय्यर ने 3 मैचों में 150 रन बनाए हैं. अय्यर की सेमीफाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह लगभग तय है. शुभमन गिल भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक भी लगाया था. गिल ने 3 मैचों में 149 रन बनाए हैं.
भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती अहम साबित हुए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके थे. चक्रवर्ती अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कमाल दिखा सकते हैं. कुलदीप यादव को भी मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है. ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी सेमीफाइनल में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया को इस बार तीन मैच खेलने थे. लेकिन टीम के दो मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और इसे जीता था. स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ट्रेविस हेड और जैक फ्रेजर मैकगर्क ओपनिंग कर सकते हैं. जोश इंग्लिस की जगह प्लेइंग इलेवन में लगभग तय है. एडम जाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल को भी खेलने का मौका मिल सकता है.
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन
Also Read in Hindi: IND vs AUS ड्रीम11 Prediction in Hindi, Champions Trophy 2025 1st Semi-Final Match
ताज़ा हिंदी समाचार
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

