Header Banner

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क की हेल्थ पर आया अपडेट, खिलाड़ी ने तकलीफ को लेकर बोली बात

Kaif pic By - शनिवार, दिसंबर 28, 2024
Last Updated on दिसंबर 28, 2024 05:10 अपराह्न
IND vs AUS: मिचेल स्टार्क की हेल्थ पर आया अपडेट, खिलाड़ी ने तकलीफ को लेकर बोली बात

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क तकलीफ में नजर आए। शनिवार को दूसरे सत्र में उन्होंने कमर पकड़कर दर्द में अपना ओवर पूरा किया, जिसने ऑस्ट्रेलिया की चिंताएं बढ़ा दीं। अब स्टार्क के साथी खिलाड़ी ने उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।

मिचेल स्टार्क की हेल्थ पर आया अपडेट

Update on Mitchell Starc's health: दूसरे सत्र के 95 ओवर में स्टार्क काफी तकलीफ में नजर आए। उन्हें कमर को दबाते देखा गया। पूरा ओवर उन्होंने दर्द में ही पूरा किया। इस ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो निक जोन्स ने उनका इलाज किया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्कॉट बोलैंड ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा- वह ठीक है। उसे बस पीठ या पसली में कहीं थोड़ी सी तकलीफ थी, मुझे नहीं पता, कहीं पीछे, लेकिन वह ब्रेक के बाद बाहर आया और 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था। इसलिए मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएगा।

बोलैंड ने की उनकी तारीफ: बोलैंड ने आगे कहा, वह (स्टार्क) ऐसा खिलाड़ी है जो बहुत दर्द के बावजूद खेल सकता है और आप शायद यह इसलिए कह सकते हैं क्योंकि उसने अब तक करीब 90 टेस्ट मैच खेले हैं। एक तेज गेंदबाज के तौर पर ऐसे बहुत कम मैच होते हैं जिनमें आपको कोई परेशानी न हो। वह ऐसा खिलाड़ी है जो बहुत दर्द होने पर भी उसी गति से गेंदबाजी कर सकता है, जो कि एक बेहतरीन गुण है।

IND vs AUS मैच का हाल

IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। स्टंप तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

नीतीश ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर और नीतीश दोनों ने 150-150 गेंद खेलीं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ने 150+ गेंदें खेली हों। दोनों ने संयुक्त रूप से 285 गेंदें खेलीं यानी करीब 48 ओवर बल्लेबाजी की। सुंदर 162 गेंद में एक चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: Nitish Kumar के शतक पर उनके पिता का रिएक्शन देखे

ताज़ा हिंदी समाचार

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

6, 6, 6, 6, 6, विकेट!

6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स:

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner