IND vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा, साथ हि फ़ास्ट बॉलर नवदीप सैनी भी चोटिल हुए

Kaif pic By - मंगलवार, दिसंबर 20, 2022
Last Updated on दिसंबर 20, 2022 03:37 अपराह्न
IND vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा, साथ हि फ़ास्ट बॉलर नवदीप सैनी भी चोटिल हुए

IND vs BAN 2nd Test, Rohit Sharma out of the second test match, along with Navdeep Saini

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपडेटेड स्क्वॉड जारी किया है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी बिना कोई मैच खेले ही दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए। केएल राहुल ही दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी करते दिखेंगे।

BCCI ने कहा- रोहित शर्मा वनडे सीरीज के दौरान अपने बाएं अंगूठे में चोट लगा बैठे थे। इसके बाद से वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। रोहित को चोट ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी। मेडिकल टीम का मानना है कि चोट को पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा और वक्त लगेगा, ताकी वह पूरे जोरशोर से बल्लेबाजी और फील्डिंग कर सकें। वह अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

नवदीप सैनी भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर

नवदीप सैनी को लेकर बीसीसीआई ने कहा- नवदीप भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज अब अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। नवदीप को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था।

Also Read: India vs Bangladesh 2nd Test Dream11 Match Prediction

बता दें कि भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है। इंडिया टीम ने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रन से हराया। साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से जीता था। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए थे। 513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 324 रन पर सिमट गई थी।

India updated squad for the second Test against Bangladesh

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट

Also Read: ENG vs PAK: इंग्लैंड के युवा गेंदबाज Rehan Ahmad ने डेब्यू में रचा इतिहास, तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner