Header Banner

IND vs BAN Pitch Report: 3rd T20I में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी होगी?

Akshay pic By - शनिवार, अक्टूबर 12, 2024
Last Updated on अक्टूबर 12, 2024 03:11 अपराह्न
IND vs BAN Pitch Report: 3rd T20I में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी होगी?

IND vs BAN 3rd T20 Match Pitch Report In Hindi: भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच टी20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज 12 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs BAN Pitch Report: What will be the pitch report of Rajiv Gandhi International Stadium in the 3rd T20I?

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच शनिवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से जीत ली है।

यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश की टीम को टीम इंडिया के खिलाफ अपना दम दिखाना होगा। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल की थी। दूसरे मैच में भी टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। टीम ने बांग्लादेश को 86 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है। हालांकि बांग्लादेश की टीम भी वापसी करते हुए भारत के खिलाफ जीत का अपना खाता खोलना चाहेगी। इस मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

IND vs BAN, Rajiv Gandhi International Stadium ki Pitch Kesi rahegi

BAN vs IND 3rd T20 Match Pitch Report: आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला तीसरा और अंतिम टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। इस मैदान की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए भारत की सबसे मददगार पिचों में से एक मानी जाती है। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैदान पर रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े स्कोर बनाए थे और इतिहास भी गवाह है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में यहां कई बड़े स्कोर बने हैं। टीम चाहे पहले बल्लेबाजी करे या बाद में, बल्लेबाजों के लिए हर गेंद पर चौका-छक्का लगाने का मौका रहेगा। गेंदबाजों में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को इस पिच पर भरोसा करना होगा, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों को कुछ फायदा मिलता दिख सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी

Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Score Records:

कुल मैच खेले गए: 2
पहली बल्लेबाजी करते हुए जीते: 0
दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते: 2
पहली पारी का औसत स्कोर: 196
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 198
सबसे बड़ा स्कोर: 2019 में भारत बनाम वेस्टइंडीज़ द्वारा 209/4
सबसे कम स्कोर: 2022 में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत द्वारा 186
सबसे बड़ा सफल पीछा: 2019 में भारत बनाम वेस्टइंडीज़ द्वारा 18.4 ओवर में 209/4
सबसे कम बचाव: 0

IND vs BAN, T20I head-to-head

भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 में 16 मैच हुए हैं। इन 16 मैचों में से भारत ने 15 जीते हैं जबकि बांग्लादेश 1 बार विजयी हुआ है।

  • खेले गए मैच- 16
  • भारत जीते- 15
  • बांग्लादेश जीते- 1
  • कोई परिणाम नहीं- 0
  • ड्रा- 0

IND vs BAN today match playing 11

भारत (IND) संभावित प्लेइंग 11 1. अभिषेक शर्मा, 2. संजू सैमसन (WK), 3. सूर्यकुमार यादव (C), 4. के नितेश रेड्डी, 5. रिंकू सिंह, 6. हार्दिक पंड्या, 7. रियान पराग, 8 .वाशिंगटन सुंदर, 9. वरुण चक्रवर्ती, 10. अर्शदीप सिंह, 11. मयंक यादव।

बांग्लादेश (BAN) संभावित प्लेइंग 11 1. लिटन दास (विकेटकीपर), 2. मोहम्मद परवेज़ हुसैन-इमोन, 3. नजमुल हुसैन-शान्टो (C), 4. तौहीद हृदोय, 5. मेहदी हसन मिराज, 6. महमुदुल्लाह, 7. जेकर अली (विकेटकीपर), 8. रिशाद- हुसैन, 9. तंजीम साकिब, 10. मुस्तफिजुर रहमान, 11. तस्कीन अहमद।

IND vs BAN today match dream11 team:

विकेटकीपर: संजू सैमसन, लिटन दास

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान)

ऑलराउंडर: मेहदी हसन मिराज, ऋषद हुसैन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रियान पराग, वाशिंटन सुंदर, के नीतीश कुमार रेड्डी

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह

ताज़ा हिंदी समाचार

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

6, 6, 6, 6, 6, विकेट!

6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स:

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner