IND vs BAN: बांग्लादेश टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा टी20 बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के दौरान बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा है। 38 साल के बांग्लादेशी क्रिकेटर ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर दिया है।
Bangladeshi cricketer Mahmudullah retires from T20I: बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने दूसरे टी20 से पहले मंगलवार को दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास का एलान किया। उन्होंने बताया कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वह इस फॉर्मेट का अलविदा कह देंगे। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज का पहला मैच ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला गया था। टीम इंडिया ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया था। इस मुकाबले में महमूदुल्लाह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया था और 1 रन बनाया था। साथ ही महमूदुल्लाह ने गेंदबाजी में हाथ नहीं आजमाया था।
Also Read: IND vs BAN: दूसरे टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच
चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

