IND vs BAN Test Day 1 Highlights: अश्विन और जडेजा की साझेदारी से टीम इंडिया 300 पार

Kaif pic By - गुरुवार, सितंबर 19, 2024
Last Updated on सितंबर 19, 2024 06:22 अपराह्न
IND vs BAN Test Day 1 Highlights: अश्विन और जडेजा की साझेदारी से टीम इंडिया 300 पार

IND vs BAN Test Day 1 Highlights: अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार साझेदारी कर भारत को संभाला। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय अश्विन 112 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन और जडेजा 117 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों के सहारे 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

हसन महमूद की शानदार गेंदबाजी

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था, जिसे तेज गेंदबाज हसन महमूद ने सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। महमूद ने चार विकेट झटके और भारतीय शीर्ष क्रम को लड़खड़ा दिया। महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत के विकेट झटके।

अश्विन और जडेजा की साझेदारी से टीम इंडिया 300 पार

भारतीय टीम एक समय मुश्किल में दिख रही थी और उसने 144 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय पारी पहले ही दिन सिमट जाएगी, लेकिन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर भारत को संभाला और बांग्लादेश पर दबाव बनाने में सफल रही। जिस पिच पर भारत के स्टार बल्लेबाज जहां रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं जडेजा और अश्विन ने बेहतरीन पारी खेल भारत को मुश्किल से उबारा और सुखद स्थिति में ला खड़ा किया। अश्विन ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का छठा शतक भी पूरा किया। बांग्लादेश के लिए महमूद के अलावा नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

शीर्ष क्रम फेल

इससे पहले, यशस्वी जायसवाल को छोड़कर भारत का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल साबित हुआ। कप्तान रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन और लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शुभमन गिल का बल्ला एकदम फ्लॉप रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, केएल राहुल भी पहली पारी में प्रभावित नहीं कर सके और 16 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। हालांकि, अश्विन और जडेजा के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी बल्ले से अपना दम दिखाया और 118 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए।

Also Read: Most 50+ scores for India after the first 10 Tests

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner