IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चेन्नई टेस्ट मैच को 280 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने के बाद, अब भारतीय टीम 27 सितंबर, गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलती हुई नजर आएगी।
भले ही टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच को अपने नाम कर लिया था, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। चेन्नई टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रोहित के बल्ले से 6 और 5 रन की पारियां निकली, तो कोहली के बल्ले से 6 और 17 रनों की पारियां निकली थीं।
दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि पहले मैच में आउट ऑफ फाॅर्म रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली, कानपुर में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए हैं।
दोनों के नेट्स में एक साथ प्रैक्टिस करने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि रोहित और कोहली जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर फैंस भी तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
Also Read: IND vs BAN 2nd test Pitch Report: ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर की पिच कैसी होगी?
अब देखने लायक बात होगी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली कानपुर टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? आपको क्या लगता है कि रोहित और विराट के बल्ले से फैंस को बड़ी पारी देखने को मिलेगी? आप अपनी राय हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।
Also Read: 2nd Test: IND vs BAN Dream11 Team, Playing 11, Weather and Pitch Report
ताज़ा हिंदी समाचार
एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान फाइनल? बांग्लादेश बिगाड़ सकता है खेल
वनडे क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 27 सितंबर को कई शतक लगे।
विराट कोहली ने रविवार को कितने शतक बनाए हैं? पूरे दिन के आंकड़े
एशियाई खेल 2026: जैवलिन थ्रो में यशवीर ने सिल्वर और रोहित ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।
Asian Games 2026: बुखार की वजह से एशियन गेम्स से बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो
ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर
RCB को बड़ा झटका, लंबे समय से जुड़े ड्रमर देवा का 64 साल की उम्र में निधन
WPL 2027 रिटेंशन अपडेट, विदेशी खिलाड़ियों की सीमा, नीलामी की जानकारी और मैचों की तारीखें
एशियन गेम्स 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास
क्या भारत और पाकिस्तान एशियाई खेलों के सेमी-फ़ाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं? पूरा शेड्यूल समझें।

