टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार IND vs BAN मैच रात 8 बजे शुरू होगा। भारत अपना सुपर-8 का दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगा.
T20 world cup के सुपर-8 मुकाबले में शनिवार (22 जून 2024) को टीम इंडिया (IND) का सामना बांग्लादेश (BAN) से होगा। यह मुकाबला में एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। अगर इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिलती है तो टीम सेमीफाइनल में लगभग पहुंच जाएगी। वहीं, टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश को जीत मिल भी जाती है तो सुपर-8 में अपने आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिन करना होगा। उसके बाद ही सेमीफाइनल का रास्ता बन सकता है। टीम इंडिया को अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। वहीं, बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम 0 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। टेबल की टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। मैच से पहले बात करते है IND vs BAN Weather Report के बारे में।
IND vs BAN Weather Report in Hindi: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला एंटीगुआ में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10-11 बजे लगभग 50 प्रतिशत बारिश होने के चांसेस है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है और धूप खिल सकती है। इसका मतलब यह है कि शुरुआत में बारिश खलल डाल सकती है, मगर मैच पूरा होने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं।
बता दें, इसी मैदान पर बांग्लादेश ने अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बारिश के चलते यह मैच पूरा नहीं हो पाया था और ऑस्ट्रेलिया ने DLS के आधार पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच पूरा मैच देखने को मिले।
Also Read: IND vs BAN Playing 11: Will Sanju Samson play the match against Bangladesh?
IND vs BAN Pitch Report: एंटीगुआ में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। बल्ले और गेंद के बीच एक गजब का कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआत में मदद मिलती है। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाता है। वैसे-वैसे स्पिनर्स को इस मैच में मदद मिलना शुरू होती है। बल्लेबाज इस पिच पर थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।
एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 35 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। 35 में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 16 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 123 रन है।
Also Read: IND vs BAN Pitch Report: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match