भारत औरइंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों का 22 जनवरी से आगाज होगा। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम शनिवार को भारत पहुंची थी। दूसरी ओर भारतीय टीम ने कोलकाता में सीरीज की तैयारी की। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला भी कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि इस मैच में सूर्यकुमार यादव किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकते हैं।
पिछले साल टी20 में धुंआधर बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन और युवा अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में संजू को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में वह टी20 सीरीज में अपने को साबित कर सेलेक्टर्स को गलत साबित करना चाहेंगे। 3 नंबर पर तिलक वर्मा को जगह दी जा सकती है। 4 नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
5 नंबर पर रिंकू सिंह उतर सकते हैं। वह लोअर ऑर्डर में टीम को मजबूती देंगे। रिंकू अंत के ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने भी जाते हैं। 6 नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी को आजमाया जा सकता है। रेड्डी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। 7 नंबर तेज गेंदबजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मौका मिल सकता है। वहीं 8 नंबर पर अक्षर पटेल या वॉशिंगटन सुंदर के बीच जंग देखने को मिल सकती है। दूसरे स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती को आजमाया जा सकता है। भारतीय टीम मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह के रूप में 2 तेज गेंदबाजों को अंतिम 11 में शामिल कर सकती है। शमी 1 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में वह आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे।
Also Read: IND vs ENG Dream11 भविष्यवाणी, टीम, पिच रिपोर्ट, आज का 1st T20 मैच कौन जीतेगा?
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
Also Read: When and where to watch live streaming of India vs England T20 match
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match