IND vs ENG Semi-Final: जारी टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल 27 जून को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया है। तो वहीं इस जीत के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है।
मुकाबले की बात की जाए तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से रोहित ने 57 तो सूर्याकुमार यादव ने 47 रनों की शानदार पारी खेली।
इसके बाद, जब इंग्लैंड भारत से मिले 172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 16.4 ओवर में मात्र 103 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ही 25 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। दूसरी ओर, सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने हार का बड़ा कारण बताया है।
Image Source: X
Jos Buttler told why England lost the semi-final match: बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की शर्मनाक हार पर बटलर ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हां सच में यह निराशाजनक है, मुझे लगता है कि हम भारत से मात खा गए। वे पूरी तरह से इस जीत के हकदार हैं।
उनका स्कोर पार स्कोर से ज्यादा था। मैं सोच रहा था कि उस स्लो पिच पर उन्हें हम 145-150 तक के स्कोर पर रोक देंगे, क्योंकि इस विकेट पर रनों का पीछा करने मुश्किल है, पिच खेल के बढ़ने के साथ और स्लो होती गई।
बटलर ने आगे कहा- साथ ही मुझे लगा कि उन्होंने अच्छा खेला, और पावरप्ले में हमने थोड़ी खराब गेंदबाजी की, वहां कुछ करीब गेंदें आई थी। मुकाबले में दूरदर्शिता का लाभ लेते हुए मैं मोईन अली का इस्तेमाल कर सकता था, लेकिन अब मुकाबले के टुकड़े यहां-वहां पर हैं।
Also Read: Final Match: South Africa vs India Dream11 Match Prediction
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI तीसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ का मैच टीवी और मोबाइल पर लाइव कहाँ देखें
IPL 2027: नीलामी से पहले फ़्रैंचाइज़ी इन 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती हैं
रहमत शाह का टेस्ट शतक: अफ़ग़ान कप्तान ने ढाका में कप्तानी के डेब्यू पर तोड़े रिकॉर्ड
IND vs WI: अभिषेक शर्मा की नज़र सबसे तेज़ 2000 T20I रन और सूर्यकुमार के छक्कों के रिकॉर्ड पर
IND vs WI 3rd T20I: संभावित टॉप परफ़ॉर्मर प्रेडिक्शन
राशिद खान का बड़ा बयान: विराट कोहली और एबी डिविलियर्स नहीं, जसप्रीत बुमराह हैं सबसे महान T20 क्रिकेटर
इंदौर में भारत का T20I रिकॉर्ड: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया के आँकड़े
IND vs WI 3rd T20I पिच रिपोर्ट: होल्कर स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल
Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल
मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

