भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। पंत ने महज 130 गेंदों पर शतक जड़ा। पंत ने इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में पंत को बेवकूफ, बेवकूफ, बेवकूफ कहने वाले गावस्कर ने उन्हें बैकफ्लिप करके जश्न मनाने को कहा।
ऋषभ पंत ने बशीर के खिलाफ सिंगल लेकर अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया. इसके बाद गावस्कर ने पंत को बैकफ्लिप करके जश्न मनाने को कहा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गावस्कर पंत को बैकफ्लिप करके जश्न मनाने को कह रहे हैं. लेकिन पंत ने गावस्कर की बात नहीं मानी. पंत ने गावस्कर को इशारा किया कि अगली बार वह बैकफ्लिप करके जश्न मनाएंगे.
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली। पंत ने करीब 85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने कुल 140 गेंदें खेलीं। इस पारी में पंत ने 15 चौके और तीन छक्के लगाए। पंत ने यह शतक लगाकर इतिहास रच दिया। पंत ने इस मैच की पहली पारी में भी शतक लगाया था। पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए। पंत इस दौरान एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।
पंत के टेस्ट करियर का यह 8वां शतक है। पंत इस टेस्ट में बतौर विकेटकीपर भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने इस दौरान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं। पंत के अब टेस्ट में 8 शतक हो गए हैं।
Also Read: Will Rohit Sharma play the 2027 ODI World Cup?, Rohit Sharma Instagram story
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match