Header Banner

IND vs ENG Playing 11: क्या संजू सैमसन तिलक वर्मा की जगह लेंगे?

Kaif pic By - गुरुवार, जुलाई 09, 2026
Last Updated on जुलाई 09, 2026 04:30 अपराह्न
IND vs ENG Playing 11: क्या संजू सैमसन तिलक वर्मा की जगह लेंगे?

Image Surce: X

Will Sanju Samson Replace Tilak Varma?: श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम के लिए ब्रिटेन दौरे पर कुछ भी सही नहीं चल रहा है। कभी गेंदबाजों को महंगा साबित होना पड़ रहा है तो कभी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हद तो तब हो गई जब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में पूरी भारतीय टीम 76 रन पर ही ऑलआउट हो गई और उसे इस प्रारूप में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

India Aims to Avoid Second Consecutive T20 Series Loss

IND vs ENG T20 Playing 11: Will Sanju Samson Replace Tilak Varma?

Image Surce: X

भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। दूसरे और तीसरे टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम इंग्लैंड से 0-2 से पिछड़ गई है। भारत अब यहां से इस सीरीज को अपने नाम तो नहीं कर सकता, लेकिन उसके पास सीरीज में बराबरी हासिल करने का मौका है। इंग्लैंड दौरे से पहले टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। भारतीय टीम इंग्लैंड के मुश्किल हालात में ढलने के लिए संघर्ष कर रही है और टीम यह मैच हार गई तो सीरीज भी गंवा देगी।

Also Read: 4th T20I: India T20I Record at Bristol Stadium, and IND vs ENG Pitch Report

Sanju Samson Return: Big Selection Dilemma for Gautam Gambhir

IND vs ENG T20 Playing 11: Will Sanju Samson Replace Tilak Varma?

Image Surce: X

चयन को लेकर सबसे बड़ा सवाल संजू सैमसन को लेकर है। उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर कर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन अब तक टीम के बाकी खिलाड़ियों से न तो खराब रहा है और न ही बहुत अच्छा। चूंकि टीम अभी 0-2 से पीछे चल रही है इसलिए भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सैमसन की वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है। तीसरे टी20 में करारी हार के बाद ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों ने ‘वी वांट संजू’ (हमें संजू टीम में चाहिए) के नारे लगाए।

Will Sanju Samson Replace Tilak Varma in India Playing 11?

IND vs ENG T20 Playing 11: Will Sanju Samson Replace Tilak Varma?

Image Surce: X

अब सलामी बल्लेबाजी जोड़ी को छेड़े बिना सैमसन को टीम में शामिल करने और सूर्यवंशी को बिना किसी दबाव के अपना हुनर दिखाने का मौका देने के लिए मध्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह पक्की मानी जा रही है क्योंकि प्रबंधन को उनकी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी शैली पर भरोसा है, लेकिन उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह पर सवाल उठ सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या भारत अपनी किस्मत को बदलने के लिए बदले हुए बल्लेबाजी क्रम के साथ सैमसन पर भरोसा करेगा। इस स्थिति में तिलक प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं और सैमसन को उनके स्थान पर उतारा जा सकता है।

Also Read: Will Vaibhav Sooryavanshi Be Dropped After Back-to-Back Failures?

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

ताज़ा हिंदी समाचार

कौन हैं तनय त्यागराजन?

कौन हैं तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में 9 विकेट लेकर हैदराबाद को दिलाई जीत

शुभमन गिल बने ICC

शुभमन गिल बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, शेफाली वर्मा भी बनीं विजेता

ECB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

ECB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2026/27: 7 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

कमिंस, स्टार्क, हेज़लवुड और

कमिंस, स्टार्क, हेज़लवुड और लायन 600 टेस्ट विकेट लेने वाली पहली चौकड़ी बने।

जोस बटलर की सर्जरी

जोस बटलर की सर्जरी सफल, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने को लेकर सस्पेंस

ऋषभ पंत चोटिल होकर

ऋषभ पंत चोटिल होकर NZ A के शुरुआती मैचों से बाहर, कुमार कुशाग्र को मौका

तारा नॉरिस की मुंबई

तारा नॉरिस की मुंबई इंडियंस में एंट्री, WPL डेब्यू में लिए थे 5 विकेट

भारत vs वेस्टइंडीज चौथा

भारत vs वेस्टइंडीज चौथा T20 पिच रिपोर्ट: हैदराबाद स्टेडियम का रिकॉर्ड

इंदौर टी20 जीत के

इंदौर टी20 जीत के बाद महाकाल के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें वीडियो

ECB ने 30 खिलाड़ियों

ECB ने 30 खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया: पूरी लिस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner