Header Banner

Ind Vs Eng: पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया

Ravi pic By - शनिवार, जून 07, 2025
Last Updated on जून 07, 2025 01:20 अपराह्न
Ind Vs Eng: पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। इसके लिए टीम इंडिया शनिवार को लंदन पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर टीम के लंदन पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया है।

बीसीसीआई ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, यूके पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया पहुंच गई है।

बीसीसीआई के 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में भारतीय खिलाड़ी यूके पहुंचकर काफी कूल नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में लंबे दौरे के लिए टीम पूरी तरह तैयार और उत्साहित नजर आ रही है। इंग्लैंड रवाना होने से पहले नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बिना खेलने की चुनौतियों के बारे में बात की, जिन्होंने पिछले महीने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

India tour of England, 2025

भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि हर बार जब आप मैच खेलते हैं या दौरा शुरू करते हैं, तो दबाव होता है. ऐसे में हर सीरीज से पहले दबाव होता है, लेकिन यहां कोई अतिरिक्त दबाव नहीं होगा.

उन्होंने आगे कहा, रोहित और विराट बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनकी जगह भरना बहुत मुश्किल है, बतौर टीम हमारे पास बहुत अनुभव है. हमने बहुत सारे मैच खेले हैं. खिलाड़ी और टीम सभी दबाव के आदी हैं. हम इतने अनुभवहीन खिलाड़ी नहीं हैं. हमारी टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा है.

कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक तय नहीं किया है कि वह किस नंबर पर बैटिंग करेंगे. उन्होंने पिछले दौरों में ओपनिंग के अलावा नंबर-3 पर भी बल्लेबाजी की है, लेकिन रोहित के न होने के कारण टीम मैनेजमेंट को यह भी तय करना होगा कि अगर गिल ओपनिंग करने का फैसला करते हैं, तो उनके साथ कौन होगा? यशस्वी जायसवाल या बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, जिन्होंने अभी तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

शुभमन गिल ने उस पल को भी याद किया, जब उन्हें पहली बार टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की खबर मिली थी. उन्होंने कहा, "जब पता चला कि मुझे इस तरह का मौका मिलेगा, तो मैं बहुत उत्साहित था. यह अनुभव काफी उत्साहजनक था. लेकिन, मुझे लगता है कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. हमने अभी तक बैटिंग ऑर्डर पर फैसला नहीं किया है. हमारे पास अभी भी कुछ समय है. लंदन में हमारे पास एक स्पॉट मैच है. इसलिए हमारे पास फैसला करने के लिए अभी भी समय है.

इंग्लैंड में इस टेस्ट सीरीज के साथ टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप-2025-27 के अपने नए असाइनमेंट की शुरुआत करने जा रही है. भारत का लक्ष्य 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना है.

Also Read: Full list of award winners in IPL 2025, Orange Cap, Purple Cap

ताज़ा हिंदी समाचार

अभिषेक शर्मा ने रचा

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, 2026 में 69 छक्के लगाकर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

बाबर आज़म किसके सबसे

बाबर आज़म किसके सबसे करीब हैं? उनके पिता ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है।

दिल्ली हाफ मैराथन 2026:

दिल्ली हाफ मैराथन 2026: रूट में बदलाव, 10K रेस का समय और मेट्रो अपडेट

पीएम मोदी आज एशियाई

पीएम मोदी आज एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से मिलेंगे

UFC में जॉर्ज मासविडाल

UFC में जॉर्ज मासविडाल ने बेन एस्क्रेन को 5 सेकेंड में किया नॉकआउट

शाई होप ने तोड़ा

शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20I में जड़ा तीसरा शतक

दुनिया के टॉप 10

दुनिया के टॉप 10 सबसे लोकप्रिय हैंडबॉल टूर्नामेंट्स: देखें पूरी सूची

भारत ने एशियन चैंपियंस

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 के लिए हॉकी टीम की घोषणा की।

अजिंक्य रहाणे ने अपने

अजिंक्य रहाणे ने अपने पसंदीदा T20 बल्लेबाज़ का नाम बताया: जानिए उनके चौंकाने वाले चुनाव

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner