भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार 28 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में होगी। सूर्या एंड कंपनी ने पहले दो मैच जीते हैं। ऐसे में अब मेन इन ब्लू की नजर सीरीज जीतने पर होगी। इंग्लैंड वापसी करना चाहेगा।
तीसरे टी20 से पहले सवाल उठने लगे हैं कि क्या शमी को राजकोट में मौका मिल सकता है। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने इसका जवाब दिया। सीतांशु कोटक ने कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है लेकिन उनके खेलने पर फैसला कप्तान सूर्या और हेड कोच गौतम गंभीर लेंगे। शमी फिटनेस के कारण पहले दो टी20 मैचों में नहीं खेले थे।
कोटक ने कहा शमी फिट है लेकिन वह खेलेगा या नहीं, इसके बारे में फैसला मैं नहीं ले सकता। आगामी मैचों और वनडे में भी शमी के लिए कोई रणनीति होगी लेकिन कोच गौतम और कप्तान सूर्या फैसला लेंगे। फिटनेस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।" शमी ने पिछले साल फरवरी में टखने का ऑपरेशन कराया था, जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर थे। इसके बाद उन्होंने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी।
शमी ने अपने करियर में अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 23 पारियों में उन्होंने 29.62 की औसत और 8.94 की इकॉनमी से 24 विकेट अपने नाम किए हैं। 3/15 इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन है। शमी ने 21 मार्च 2014 को मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।
Also Read: Jasprit Bumrah is awarded the ICC Mens Test Cricketer of the Year 2024
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

