IND Vs IRE T20: Arshdeep got his name registered in the pages of history

Anshu pic By - सोमवार, अगस्त 21, 2023
Last Updated on अगस्त 21, 2023 09:38 पूर्वाह्न
IND Vs IRE T20: Arshdeep got his name registered in the pages of history

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया है। अर्शदीप सिंह ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ डाला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया।

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल (India Vs Ireland 2nd T20) मैच में एक विकेट लेकर अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया है। अर्शदीप सिंह ने एंड्रयू बालबिर्नी (72) का शिकार किया और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 50 विकेट पूरे किए।

अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा। अर्शदीप सिंह ने अपने T20I करियर की 33वीं पारी में 50वां शिकार किया। वहीं बुमराह ने 41वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ था।

Also Read: World Badminton Championship 2023 How dominant was the female player

इस मामले में नंबर-2 बने अर्शदीप सिंह

वैसे, अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। चाइनामैन कुलदीप यादव के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्‍होंने 30 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 50 शिकार पूरे किए थे। अर्शदीप ने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्‍थान हासिल किया। चहल ने 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 50 विकेट पूरे किए थे।

प्रमुख लिस्‍ट में अर्शदीप का नाम

वहीं टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में शीर्ष 10 टीमों पर गौर करें तो अर्शदीप सिंह सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बने। इस लिस्‍ट में शीर्ष स्‍थान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी काबिज हैं। एनगिडी ने केवल 32 पारियों में 50 विकेट चटकाए थे।

अर्शदीप सिंह बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज मुस्‍ताफिजुर रहमान के साथ संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। दोनों ही तेज गेंदबाजों ने 33वीं पारी में 50 शिकार पूरे किए। ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (34 पारी) तीसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्‍गज तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन (35 पारी) अगले स्‍थान पर जमे हुए हैं।

भारत ने सीरीज पर किया कब्‍जा

बता दें कि भारतीय टीम ने रविवार को आयरलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच (IND Vs IRE 2nd T20) में 33 रन से मात देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बना सकी। भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Also Read: Indian Male Players Participating in BWF World Championship 2023

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner