Header Banner

IND vs NZ दूसरा T20I: तारीख, समय, स्थान और IST शेड्यूल का विवरण

kaif pic By - शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
Last Updated on अक्टूबर 23, 2026 04:47 अपराह्न
IND vs NZ दूसरा T20I: तारीख, समय, स्थान और IST शेड्यूल का विवरण

Image Source: X

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक क्रिकेट सीरीज का आगाज हो चुका है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें सीरीज के दूसरे मुकाबले पर टिक गई हैं।

अगर आप भी इस मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो समय और वेन्यू से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात यहां जान लीजिए, क्योंकि विदेश में मैच होने के कारण इनका समय पारंपरिक भारतीय मैचों से अलग है।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच?

IND vs NZ

Image Source: X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला भी उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां पहला मैच आयोजित हुआ था। यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल (Hagley Oval) मैदान पर खेला जाएगा।

पहले मैच में दोनों पारियों में 200 से अधिक रन बने थे, जिसे देखते हुए एक बार फिर एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच की पूरी उम्मीद की जा रही है। हालांकि मैदान वही रहेगा, लेकिन पिच में बदलाव किया जा सकता है जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए नई चुनौती पेश करेगा।

Also Read: Fastest ODI Double Century List: Harry Brook, Shubman Gill & Ishan Kishan

कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

IND vs NZ

Image Source: X

तारीख और समय को लेकर किसी भी कन्फ्यूजन से बचने के लिए नोट कर लें कि यह मुकाबला 24 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाएगा।

चूंकि यह मैच न्यूजीलैंड में हो रहे हैं, इसलिए ये भारतीय समयानुसार दिन में खेले जा रहे हैं। शाम के समय का इंतजार बिल्कुल न करें

  • टॉस का समय: दोपहर 12:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच की शुरुआत: दोपहर 12:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)
  • मैच समाप्ति: यह मुकाबला लगभग शाम 4:00 बजे तक चल सकता है।

सीरीज में बढ़त मजबूत करने उतरेगी टीम इंडिया

पहला मुकाबला अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम के हौंसले बुलंद हैं। कप्तान और खिलाड़ियों की कोशिश होगी कि इस दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई जाए। दूसरी ओर, कीवी टीम (न्यूजीलैंड) इस मैच में जोरदार पलटवार करने और सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की सबसे बेहतरीन T20I पारी: भारत बनाम पाकिस्तान 2022 मैच का रीकैप

ताज़ा हिंदी समाचार

परविंदर अवाना को BCCI की जूनियर

परविंदर अवाना को BCCI की जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

विराट कोहली की सबसे बेहतरीन T20I

विराट कोहली की सबसे बेहतरीन T20I पारी: भारत बनाम पाकिस्तान 2022 मैच का रीकैप

अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा: विराट

अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा: विराट कोहली ने टीम इंडिया में वापसी का वादा कर नहीं दिया जवाब

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला मैच

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-W vs ZIM-W मैच

IND-W बनाम ZIM-W पहला वनडे: TV,

IND-W बनाम ZIM-W पहला वनडे: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें

एस. मेघना रिटायरमेंट: 30 साल की

एस. मेघना रिटायरमेंट: 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड मेडल

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे T20I से ईशान किशन बाहर

एशियन पैरा गेम्स 2026: बैडमिंटन में

एशियन पैरा गेम्स 2026: बैडमिंटन में भारत ने जीते 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल

वनडे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े

वनडे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े रन चेज़: श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन का लक्ष्य किया हासिल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner