IND vs NZ: Jasprit Bumrah अचानक मुंबई टेस्‍ट से हुए बाहर

Ravi pic By - शुक्रवार, नवंबर 01, 2024
Last Updated on नवंबर 05, 2024 05:40 अपराह्न
IND vs NZ: Jasprit Bumrah अचानक मुंबई टेस्‍ट से हुए बाहर

Jasprit Bumrah Health Update भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच का आगाज हो गया है। मेजबान टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस गंवाने के बाद प्लेइंग-11 में एक बदलाव का एलान किया। रोहित ने कहा कि प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट नहीं खेल रहे। बीसीसीआई ने भी बुमराह की फिटनेस पर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं बुमराह को आखिर हुआ क्या?

Ind vs Nz 3rd Test भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच का आगाज हो गया है। वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टॉस जीतकर टॉम लैथम ने कीवी टीम की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए, जिसमें मिशेल सैंटनर साइड स्ट्रेन के चलते बाहर हुए। उनकी जगह इश सोढ़ी को जगह मिली और मैट हेनरी को टिम साउदी की जगह मौका मिला।

मेजबान टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्लेइंग-11 में एक बदलाव का एलान किया। रोहित ने कहा कि प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट नहीं खेल रहे। बीसीसीआई ने भी बुमराह की फिटनेस पर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं बुमराह को आखिर हुआ क्या?

Jasprit Bumrah क्यों तीसरे टेस्ट से हुए बाहर?

रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट में टॉस गंवाने के बाद कहा कि हम समझते हैं कि हमने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पिच अच्छी लग रही है। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्दी से जल्दी रोक सकें। हमारा ध्यान इस टेस्ट मैच पर है। जसप्रीत बुमराह ठीक नहीं हैं, उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।

इसके अलावा BCCI ने भी बुमराह की फिटनेस पर अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि मिस्टर जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से अपनी वायरल बीमारी से ठीक नहीं हुए हैं। वह मुंबई में तीसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

IND vs NZ 3rd Test Playing 11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान) , यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, विल ओरूके, एजाज पटेल।

Also Read: Indian Premier League (IPL) 2025: Schedule, Teams and All You Need to Know

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner