IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के खेल का दूसरा दिन खत्म हो चुका है। खेल का दूसरा दिन खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 9* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि Tom Blundell ने दो चौकों की मदद से 30* रन बना लिए हैं।
बता दें कि, अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड ने सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान भारत 156 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत की ओर से सभी बल्लेबाजों ने निराशाजनक बल्लेबाजी की। टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। जडेजा के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 30 रनों की पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 30 रनों का योगदान दिया।
ऋषभ पंत ने 18 रन बनाए जबकि वाशिंगटन सुंदर ने भी 18* रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए सबसे खराब बात यह थी कि कोई भी खिलाड़ी इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाया। न्यूजीलैंड की ओर से अनुभवी खिलाड़ी मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट झटके जबकि ग्लेन फिलिप्स ने दो विकेट अपने नाम किए। मिचेल सैंटनर ने टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। अभी तक न्यूजीलैंड ने 301 रनों की बढ़त बना ली है। मेजबान को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें कीवी टीम को दूसरी पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा।
ताज़ा हिंदी समाचार
Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल
मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।
एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास
जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू
CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज
भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर
भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

