Image Source: X
Vaibhav Sooryavanshi Working Hard on Bowling Skills: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों युवा खिलाड़ियों का बोलबाला है। घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 स्तर पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस समय लगातार चर्चा में हैं। हालांकि, टीम इंडिया में मची कड़ी टक्कर के चलते उन्हें हर मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना आसान नहीं है, लेकिन वैभव हार मानने वालों में से नहीं हैं। टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए वह अब बल्लेबाजी के अलावा एक नई स्किल पर चुपचाप पसीना बहा रहे हैं।
Image Source: X
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी को जब भी मौका मिला, उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की। ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिला।
वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर महज 6 ओवरों में ही 100 से अधिक रन जोड़ दिए थे। इतने धमाकेदार और सनसनीखेज प्रदर्शन के बावजूद, टीम कॉम्बिनेशन और कड़े कॉम्पिटिशन के कारण उन्हें अगले मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा था।
Also Read: IND vs NZ ODI Series: India Updated Squad, Aaqib Nabi Replaces Prasidh
Image Source: X
क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच के बाद, भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले (Sairaj Bahutule) ने वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। कोच ने बताया कि वैभव अपनी बल्लेबाजी के अलावा एक ऑलराउंडर के रूप में खुद को ढालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
साईराज बहुतुले ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
"मुझे लगता है कि अभी भी कुछ समय और लगेगा। निश्चित रूप से वह अपनी बॉलिंग को लेकर बहुत उत्सुक है। वह बॉलिंग के मामले में अपना रूटीन वर्क करता है। हम उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मौके बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आखिर में हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें उनका हक मिलेगा। लेकिन जब बॉलिंग की बात आती है, तो मुझे लगता है कि वह बहुत उत्सुक है। अगर वह T20 में एक या दो ओवर डाल सकता है तो टीम के लिए काफी अच्छा होगा। लेकिन पर्दे के पीछे, वह इस दिशा में काम कर रहे हैं, और वह अपनी बॉलिंग को लेकर बहुत सीरियस हैं।"
मॉडर्न टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ-साथ ऐसे खिलाड़ियों की मांग बहुत ज्यादा है जो गेंदबाजी या फील्डिंग में भी योगदान दे सकें। भारत के पास पहले से ही कई सीनियर और स्थापित बल्लेबाज मौजूद हैं, जिसकी वजह से प्लेइंग इलेवन में जगह पाना बेहद कठिन होता है।
यदि 15 साल का यह युवा खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी से पारी में 1 या 2 उपयोगी ओवर निकालकर देने में सफल हो जाता है, तो कप्तान और टीम मैनेजमेंट के लिए उनका चयन करना बेहद आसान हो जाएगा। यही वजह है कि वैभव पर्दे के पीछे अपनी गेंदबाजी को पैना करने में जुटे हुए हैं।
Also Read: India Performance in Hong Kong Sixes 2026: Out After 3 Consecutive Defeats
ताज़ा हिंदी समाचार
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हराया, PM शहबाज शरीफ हुए ट्रोल
मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

