IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था। गुरुवार को 98 ओवर का खेल होना है। गुरुवार को टॉस हुआ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।
Rishabh Pant got injured after being hit by a ball, went out of the field: भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते वक्त गेंद लगने से चोटिल हो गए जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जडेजा की गेंद स्टंप्स से मिस होती हुई पंत के पैर में लगी और वह दर्द में दिखे। पंत के दाएं पैर में चोट लगी है। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें दाएं पैर में ही चोट लगी थी। बीच मैच से पंत का बाहर जाना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे हैं और विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं।
Image Source: Jio Cinema
पंत को जब गेंद लगी थी तो वह दर्द के कारण मैदान पर लेट गए। इस बीच, फिजियो ने मैदान पर उन्हें देखा और पैर को मोड़ने की कोशिश की। हालांकि, पंत को इससे आराम नहीं मिला और वह लंगड़ाते हुए फिजियो के सहारे से मैदान से बाहर निकले।
ताज़ा हिंदी समाचार
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय
सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए
हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत
नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, सिराज की टीम में वापसी
WI vs BAN: टखने में गंभीर चोट के बाद शादमान इस्लाम को स्ट्रेचर पर ले जाया गया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।
IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

