IND vs NZ: खेल का दूसरा दिन भी रहा टीम इंडिया के नाम

Kaif pic By - शनिवार, नवंबर 02, 2024
Last Updated on नवंबर 02, 2024 05:41 अपराह्न
IND vs NZ: खेल का दूसरा दिन भी रहा टीम इंडिया के नाम

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो गई है। तीसरे टेस्ट के खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है और न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर सिर्फ 171 रन बनाए हैं। टीम ने 143 रनों की बढ़त बना ली है।

बता दें कि, न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। टीम की ओर से विल यंग ने चार चौके और दो छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली जबकि डेरिल मिचेल ने 82 रनों का योगदान दिया। हालांकि इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी न्यूजीलैंड की ओर से बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। कप्तान टॉम लाथम ने 28 रनों की पारी खेली जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 17 रन बनाए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। जहां एक तरफ रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 5 विकेट झटके वहीं दूसरी ओर इन्फॉर्म गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट हासिल किए।

जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान की ओर से बेहतरीन खिलाड़ी शुभमन गिल ने 90 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 60 रनों की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। हालांकि इन दोनों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।

खेल का दूसरा दिन भी रहा टीम इंडिया के नाम

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूज़ीलैंड की ओर से एजाज पटेल 7* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम की ओर से विल यंग ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 51 रन बनाए जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 26 रनों का योगदान दिया। Devon Conway ने 22 रनों की पारी खेली जबकि डेरिल मिचेल ने 21 रन बनाए।

मेजबान की ओर से रवींद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके जबकि रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए। आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल कर लिया है।

Also Read: India vs New Zealand Live Scorecard

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner