IND vs NZ: टेस्ट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले टिम साउदी

Kaif pic By - शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024
Last Updated on अक्टूबर 18, 2024 03:33 अपराह्न
IND vs NZ: टेस्ट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले टिम साउदी

IND vs NZ, 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका, वहीं दूसरे दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में कीवी टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

खेल के तीसरे दिन रचिन रवींद्र ने जोरदार शतक लगाया, तो वहीं टिम साउदी ने भी बल्ले से अपना जौहर दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान अनुभवी टिम साउदी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के के मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

साउदी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

Image Source: X

टिम साउदी उस समय बल्लेबाजी करने आए जब न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 233 रन था। उन्होंने आते ही आक्रामक बल्लेबाज की और लंच से पहले साउदी व रचिन की जोड़ी ने चार ओवर में 58 रन जोड़ डाले। इसके बाद टिम साउदी ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के टेस्ट छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साउदी ने अपना 91वां छक्का जड़कर सहवाग की बराबरी कर ली, जिन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के लगाए थे। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में सहवाग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपनी छक्कों की संख्या 92 तक पहुंचाई। वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके 62 टेस्ट मैचों में 87 छक्के हैं।

टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय टीम को सिर्फ 46 रनों पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए हैं। रचिन रवींद्र ने 134 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने 91 रन बनाए। टिम साउदी ने ताबड़तोड़ 65 रन बनाए।

Also Read: Rishabh Pant injured: कप्तान रोहित ने दी बड़ी अपडेट

ताज़ा हिंदी समाचार

IND-W vs SL-W Highlights:

IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

ENG बनाम SL 1st

ENG बनाम SL 1st ODI, पिच रिपोर्ट: रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम का पूर्वानुमान

भारत की बेटियों ने

भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड; महिला क्रिकेट फ़ाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी।

India vs Japan T20I

India vs Japan T20I Highlights: भारत ने जापान को 2 रन से हराया

IND vs JPN 5-ओवर

IND vs JPN 5-ओवर का मुकाबला: भारत को 32-4 पर रोकने के बाद जापान को जीत के लिए 33 रन चाहिए

एशियन गेम्स 2026 बैडमिंटन:

एशियन गेम्स 2026 बैडमिंटन: भारत की महिला टीम जापान से 3-1 से हारी

भारत बनाम जापान T20I

भारत बनाम जापान T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs JPN एकमात्र T20I मैच

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने 12 साल बाद मेडल जीता।

भारत महिला बनाम श्रीलंका

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मैच का लाइव स्कोरकार्ड, IND-W vs SL-W मैच

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर एशियाई खेलों 2026 में कांस्य पदक जीता

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner