Faheem Ashraf ended Rohit Sharma flamboyant innings caught with the speed of a leopard

Anshu pic By - रविवार, सितंबर 10, 2023
Last Updated on सितंबर 10, 2023 05:36 अपराह्न
Faheem Ashraf ended Rohit Sharma flamboyant innings caught with the speed of a leopard

Faheem Ashraf took a wonderful catch of Rohit Sharma

भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना आज एशिया कप के सुपर-4 राउंड में हो रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पावरप्ले में अर्धशतकीय साझेदारी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। पावरप्ले में रोहित ने शादाब खान के खिलाफ 3 छक्के और एक चौका लगाया।

Faheem Ashraf to Dismiss Rohit Sharma IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना आज एशिया कप के सुपर-4 राउंड में हो रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पावरप्ले में अर्धशतकीय साझेदारी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर परेशान किया।

पावरप्ले में रोहित ने शादाब खान के खिलाफ 3 छक्के और एक चौका लगाया। वहीं, शुभमन गिल को कुल 2 जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने पूरी तरह से फायदा उठाया।

Rohit Sharma को Faheem Ashraf ने किया कैच आउट

रअसल, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 100 रन का आंकड़ा भी पार कराया, लेकिन 121 रन के स्कोर पर रोहित-गिल की पार्टनरशिप टूट गई। कप्तान रोहित और गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के पेस अटैक की धज्जियां उड़ाई और रनों की बरसात की।

मैच में पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान (Shadab Khan) के पहले ओवर में ही कप्तान रोहित ने 19 रन बनाकर उनकी जमकर धुनाई की, हालांकि पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित बड़ा शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

शादाब खान की गेंद पर फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) ने रोहित को कैच लपका और इसके साथ ही शादाब ने अपना बदला भी पूरा किया। फहीम ने मैदान पर दौड़ लगाते हुए कप्तान रोहित का कैच लपका।

बता दें कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। गिल-रोहित जिस तरह कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे तो फैंस को ये पहला विकेट गिरने के बाद काफी दुख हुआ। रोहित की तूफानी पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तेजी से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रोहित के बाद शुभमन गिल भी 52 गेंद में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाने के बाद आसान सा कैच दे बैठे।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner