टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी खेमा निराश दिखा। तेज गेंदबाज नसीम शाह मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। वहीं मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने खराब बल्लेबाजी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह स्कोर चेज किया जा सकता था लेकिन बल्लेबाजों ने अपने विकेट गंवाए।
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को एक बार भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। रविवार 9 जून को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद तेज गेंदबाज नसीम शाह मैदान पर ही रोने लगे। वहीं, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे कोच गैरी कर्स्टन ने बल्लेबाजों को जमकर डांटा।
Also Read: SA vs BAN Pitch Report: नासाउ क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 119 रन बनाकर सिमट गई। नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान एक समय जीत की कगार पर खड़ी दिखी थी, लेकिन बुमराह और हार्दिक पांड्या ने मैच छीन लिया। पाकिस्तान 20 ओवर में 113 रन ही बना सका।
रोमांचक मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह मैदान पर ही बिलख-बिलखकर रोने लगे। शाहीन अफरीदी उन्हें समझाते हुए दिखे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नसीम शाह ने बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए। आखिरी ओवर में अर्शदीप पर दो चौके लगाए, इसके बावजूद वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि इस हार से निराशा हु्ई। सभी जानते हैं कि 120 का स्कोर चेज करने वाला था। उन्होंने आगे की हमने मैच के दौरान गलत निर्णय लिए। बल्लेबाजों जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए। कर्स्टन ने कहा कि रिवाजन को छोड़ अन्य सभी बल्लेबाजों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
Also Read: Top scorer in every India vs Pakistan T20 World Cup match
ताज़ा हिंदी समाचार
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

