Header Banner

IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर डेब्यू कर सकते है ये तीन खिलाड़ी

Kaif pic By - बुधवार, नवंबर 06, 2024
Last Updated on नवंबर 06, 2024 05:08 अपराह्न
IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर डेब्यू कर सकते है ये तीन खिलाड़ी

IND vs SA: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। इस दौरे पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने कुछ युवाओं को टीम में मौका दिया है क्योंकि कई सीनियर और अहम खिलाड़ी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में व्यस्त हैं। भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले को उम्मीद है कि जो युवा खिलाड़ी इस दौरे पर गए हैं उनको डेब्यू का मौका मिलेगा।

जब से सूर्यकुमार यादव भारत की टी20 टीम के नियमित कप्तान बने हैं उसके बाद से ये उनकी तीसरी टी20 सीरीज है। वह अपनी कप्तानी में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे। दौरे के लिए सेलेक्टर्स ने उन खिलाड़ियों को मौका दिया है जिन्होंने आईपीएल में अपने शानदार खेल से तूफान खड़ा किया है।

साउथ अफ्रीका दौरे पर डेब्यू कर सकते है ये तीन खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए धमाल मचाने वाले रमनदीप सिंह, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के यश दयाल और विजय कुमार विशाक को मौका मिला है। कुंबले ने उम्मीद जताई है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ये तीनों को मौका मिलेगा क्योंकि तीनों ने ही अपने आप को घरेलू क्रिकेट में साबित किया है।

Image Source: KKR-X

कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "उम्मीद है कि इन तीनों को खेलने का मौका मिलेगा क्योंकि तीनों ने ही डॉमेस्टिक स्तर पर काफी अच्छा किया है। यश दयाल ने रिंकू सिंह से पांच छक्के खाने के बाद दमदार वापसी की है। ये उनके बारे में काफी कुछ बताता है कि वह क्या काबिलियत रखते हैं। वह बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो गेंद को दोनों तरफ मूव कराते हैं। पिछले साल आरसीबी के लिए उन्होंने शानदार खेल दिखाया था।"

IND vs SA

उन्होंने कहा, "विशाल ने भी शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने डॉमेस्टिक में कर्नाटक के लिए भी शानदार काम किया है। आरसीबी के लिए उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और मुझे इसे लेकर हैरानी है कि उन्होंन विजय को रिटेन नहीं किया। लेकिन उम्मीद है कि उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर मौका मिलेगा। उनके पास डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए सभी वैरिएशंस हैं।"

कुंबले ने रमनदीप की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रमनदीप मिडिल ऑर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज हैं और केकेआर में आने के बाद उनके अंदर काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, "रमनदीप ने शानदार काम किया है। केकेआर में आने के बाद तो उनमें काफी सुधार हुआ है। मिडिल ऑर्डर में आकर वह बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं अगर उन्हें तीन-चार गेंदें भी मिल गईं तो वह दूसरी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं। वह एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। हमने इमरजिंग कप में ये देखा है। वह गेंदबाजी भी करते हैं।"

Also Read: Sri Lanka vs New Zealand (SL vs NZ) T20 and ODI squads, Schedule, Live Streaming

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स:

IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट

तन्वी पात्री के पिता ने बताईं

तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें

मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का

मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट

विराट कोहली के 100 शतकों के

विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली

सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए

हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़

हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से

भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत

entertainindia
entertainindia