Header Banner

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, देखें वीडियो

Kaif pic By - सोमवार, जुलाई 22, 2024
Last Updated on जुलाई 22, 2024 03:37 अपराह्न
IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, देखें वीडियो

IND vs SL: Indian team left for Sri Lanka tour: मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के तुरंत बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए सोमवार को मुंबई से रवाना हुई। भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी जिसका अंतिम मैच सात अगस्त को खेला जाएगा।

सूर्यकुमार की कप्तानी में खेली जाएगी टी20 सीरीज

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया था, जबकि शुभमन गिल वनडे और टी20 दोनों प्रारूप में टीम के उपकप्तान बनाए गए थे। भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। माना जा रहा था कि रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन चयनकर्ता उन्हें मनाने में सफल रहे। रोहित और कोहली ने पिछले महीने टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की थी। टी20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या टीम के उपकप्तान थे और माना जा रहा था कि रोहित के बाद हार्दिक ही अगले टी20 कप्तान होंगे, लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

India's T20 team for Sri Lanka tour: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

India's ODI team for Sri Lanka tour: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

Also Read: Team India Press Conference: गायकवाड़, अभिषेक और जडेजा का भविष्य क्या है?

ताज़ा हिंदी समाचार

वनडे क्रिकेट में नया

वनडे क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 27 सितंबर को कई शतक लगे।

विराट कोहली ने रविवार

विराट कोहली ने रविवार को कितने शतक बनाए हैं? पूरे दिन के आंकड़े

एशियाई खेल 2026: जैवलिन

एशियाई खेल 2026: जैवलिन थ्रो में यशवीर ने सिल्वर और रोहित ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

Asian Games 2026: बुखार

Asian Games 2026: बुखार की वजह से एशियन गेम्स से बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

ईशा सिंह का टूटा

ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर

RCB को बड़ा झटका,

RCB को बड़ा झटका, लंबे समय से जुड़े ड्रमर देवा का 64 साल की उम्र में निधन

WPL 2027 रिटेंशन अपडेट,

WPL 2027 रिटेंशन अपडेट, विदेशी खिलाड़ियों की सीमा, नीलामी की जानकारी और मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026: पिंकी

एशियन गेम्स 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

क्या भारत और पाकिस्तान

क्या भारत और पाकिस्तान एशियाई खेलों के सेमी-फ़ाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं? पूरा शेड्यूल समझें।

रोहित शर्मा बस की

रोहित शर्मा बस की सीढ़ियों से फिसले, वायरल हुआ वीडियो

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner