भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार (17 सितंबर) को खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। टीम के छह बल्लेबाज 12 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने छह विकेट हासिल कर लिए हैं।
श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उसे पहला झटका दिया। उन्होंने कुसल परेरा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। परेरा खाता भी नहीं खोल पाए। उनके बाद आउट होने वाले बल्लेबाजों की लाइन लग गई और 12 रन के अंदर टीम के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
बुमराह ने विकेट के मामले में टीम का खाता खोला। इसे आगे बढ़ाने का काम मोहम्मद सिराज ने किया। उन्होंने अपने दूसरे और पारी के चौथे ओवर में चार विकेट ले लिए। श्रीलंकाई बल्लेबाज पिच पर जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह पवेलियन लौट गए। सिराज ने पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका और धनंजय डी सिल्वा को एक ही ओवर में आउट कर दिया। इसके बाद अपने तीसरे और पारी के छठे ओवर में दासुन शनाका को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल कर ली। सिराज ने 10 गेंद के अंदर पांच विकेट ले लिए। सिराज ने पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिस को आउट कर छठी सफलता हासिल की।
सिराज ने अपने वनडे करियर के 50 विकेट पूरे कर लिए। वह सबसे कम गेंदों में 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। सिराज ने 1002 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। इस मामले में पहले स्थान पर श्रीलंका के अजंथा मेंडिस है। उन्होंने 847 गेंद में ही 50 विकेट ले लिए थे।
ताज़ा हिंदी समाचार
AFG बनाम ZIM पहला T20 लाइव स्ट्रीमिंग: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच कहाँ देखें?
IND vs NZ 3rd T20I हाइलाइट्स: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से रौंदा
अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मचाई तबाही
अभिषेक शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर ठोका सबसे तेज टी20 शतक, 35 गेंदों में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
अर्शदीप सिंह के 150 T20I विकेट: यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय
विराट कोहली ने बैलन डी’ओर 2026 जीतने पर हैरी केन को दी बधाई, कहा- तुम इसके हकदार हो
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs SL मैच
PAK बनाम SL 5वां वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का 5वां मैच कहां देखें
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

