Header Banner

IND vs SL Playing 11: कैसी होगी भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

Kaif pic By - शनिवार, जुलाई 27, 2024
Last Updated on जुलाई 27, 2024 03:44 अपराह्न
IND vs SL Playing 11: कैसी होगी भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

IND vs SL Strongest playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। भारत के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर इस सीरीज से अपना कार्यकाल की शुरुआत करेंगे, जबकि टीम इस प्रारूप के नए कप्तान सूर्यकुमार की अगुआई में खेलने उतरेगी। टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वैश्विक टूर्नामेंट के बाद भारत शुभमन गिल की अगुआई में जिम्बाब्वे दौरे पर गया था, लेकिन अब टीम सीनियर खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका दौरे पर आई है और सूर्यकुमार टीम की कमान संभालते दिखेंगे, जबकि शुभमन उपकप्तान की भूमिका में होंगे।

संजू सैमसन या ऋषभ पंत, किसे चुना जायगा

Sanju Samson or Rishabh Pant, who will be chosen: भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक का चयन करना चुनौतीपूर्ण होगा। छोटे प्रारूप से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली को छोड़कर टी20 विश्व कप विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर आए हैं और ऐसे में पंत और सैमसन में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि यह दोनों ही आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भले ही दो स्थान खाली हैं, लेकिन फिर भी इन दोनों में से किसी एक को बल्लेबाज के रूप में उतारना भी आसान नहीं होगा।

पंत ने पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में 171 रन बनाए थे। दूसरी ओर, सैमसन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला जबकि वह टीम का हिस्सा थे। भारत और श्रीलंका के बीच यह सीरीज भारतीय टीम के लिए इसलिए महत्वपूर्ण बन गई है क्योंकि गंभीर की मुख्य कोच के रूप में यह पहली सीरीज है जबकि टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। गंभीर के पिछले रिकार्ड को देखते हैं तो यह निश्चित है कि टीम संयोजन में उनकी बात को अधिक तवज्जो दी जाएगी। पंत जब दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टीम से बाहर थे तब विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन, सैमसन, जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल को आजमाया गया। अगर पंत और सैमसन के आंकड़ों पर गौर करें तो वह काफी हद तक समान नजर आते हैं। सैमसन ने अभी तक 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 133 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इनमें से 27 मैच उन्होंने 2020 के बाद खेले हैं, जबकि उन्होंने 2015 में इस प्रारूप में पदार्पण कर लिया था। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि 21.14 का उनका औसत उनकी योग्यता के अनुरूप नहीं है। दूसरी तरफ पंत ने अभी तक 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 127 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनका औसत 22.70 है। इन दोनों में से किसका चयन करना है यह काफी हद तक टीम प्रबंधन की सोच पर निर्भर करेगा। जहां तक रोहित शर्मा की बात है तो उनका पंत पर पूरा भरोसा था और यही वजह रही की टी20 विश्व कप के दौरान टीम का हिस्सा होने के बावजूद सैमसन को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई।

IND vs SL Playing 11

India (IND) Possible Playing 11

  1. यशस्वी जयसवाल
  2. शुबमन गिल
  3. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  5. हार्दिक पंड्या
  6. रिंकू सिंह
  7. अक्षर पटेल
  8. वाशिंगटन सुंदर
  9. रवि बिश्नोई
  10. मोहम्मद सिराज
  11. अर्शदीप सिंह

Sri Lanka (SL) Possible Playing 11

  1. पथुम निसांका
  2. कुसल मेंडिस (विकेटकीपर)
  3. कामिंडु मेंडिस
  4. दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर)
  5. चरित असलांका
  6. वानिंदु हसरंगा (कप्तान)
  7. दासुन शनाका
  8. डुनिथ वेल्लागे
  9. महेश थीक्षाना
  10. मथीशा पथिराना
  11. नुवान तुषारा

Also Read: IND vs SL Dream11 Prediction, Match Preview And Winning tips

ताज़ा हिंदी समाचार

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट

विराट कोहली के 100 शतकों के

विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली

सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए

हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़

हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से

भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत

नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ

नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, सिराज की टीम में वापसी

WI vs BAN: टखने में गंभीर

WI vs BAN: टखने में गंभीर चोट के बाद शादमान इस्लाम को स्ट्रेचर पर ले जाया गया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।

IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे

IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया

entertainindia
entertainindia