Shivam Dube Maiden ODI Wicket: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है। पहला मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। पारी के तीसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को चलता किया। वहीं, भारत की वनडे टीम में लगभग पांच साल वापसी करने वाले शिवम दुबे ने भी गेंद से चमक बिखेरी। दुबे ने पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर कुसल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। शिवम दुबे ने वनडे में मेडल विकेट लिया। उनके इस ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज एक रन भी नहीं बना सके।
दरअसल, भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों की वापसी हुई। कप्तान रोहित ने भारत की प्लेइंग-11 का एलान करते हुए कई बदलाव किए।
विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को ड्रॉप किया। केएल राहुल को प्लेइंग-11 में जगह मिली। श्रेयस अय्यर को भी मौका मिला। वहीं, रियान पराग को नजरअंदाज कर स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे को मौका मिला।
लगभग 5 साल बाद शिवम टीम इंडिया के लिए वनडे मैच खेल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे दिसंबर 2019 में खेला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए थे। इस मैच के बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया गया और अब रोहित शर्मा ने उन्हें चांस दिया और उन्होंने कुसल मेंडिल को LBW आउट कर पहला मेडल ODI विकेट हासिल किया।
Also Read: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया ने काली पट्टी क्यों पहनी?
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

