कौन हैं Jeffrey Vandersay?: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंकाई टीम को 32 रन से जीत मिली। 241 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरी तरह बैकफुट पर नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली और उनके अलावा अक्षर पटेल ने 44 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 208 रन पर ही ढेर हो गई।
श्रीलंकाई टीम की तरफ से एक गेंदबाज ने खूब महफिल लूटी और अकेले दम पर भारत के बैटिंग ऑर्डर को तबाह किया। वह गेंदबाज और कोई नहीं जेफ्री वेंडरसे थे, जिन्होंने 6 विकेट लेकर भारतीय टीम पर जमकर वार किया।
दरअसल, जेफ्री वेंडरसे श्रीलंकाई टीम के अनुभवी लेग स्पिनर हैं। 34 साल के जेफ्री ने 2015 में श्रीलंका के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के लिए अभी तक 22 वनडे, 14 टी20 और एकमात्र टेस्ट मैच खेला है। वनडे में उन्होंने 27 विकेट, टी20 में 7 विकेट और टेस्ट में दो सफलता हासिल की है।
जेफ्री को श्रीलंकाई स्क्वाड में उस वक्त शामिल किया गया, जब वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। दूसरे वनडे में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिली और इस मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया।
जेफ्री ने सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। इसके बाद विराट कोहली, शुभमन गिल, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को आउट कर उन्होंने भारत को बैकफुट पर ला दिया। भारत ने सिर्फ 147 रन तक ही अपने 6 वुकेट गंवा दिए थे। आखिरी में अक्षर पटेल ने 44 रन और सुंदर ने 15 रन पर थे, लेकिन दोनों को चरिथ असलंका ने 2 ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया।
वहीं, मैच में जेफ्री ने 6 विकेट लेने के साथ ही दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के खिलाफ उन्होंने 1989 में 41 रन देकर 6 विकेट लिए थे, लेकिन वेंडरसे ने 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।
अगर बात करें दूसरे वनडे मैच की तो जेफ्री वेंडरसे के हैरतअंगेज प्रदर्शन की मदद से श्रीलंकाई टीम ने भारत को 32 रन से रौंदा और सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल की।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ 1st ODI: गिल ने मिडिल-ऑर्डर के लिए लचीली योजना की पुष्टि की
प्रो कबड्डी लीग 2026 स्थगित: क्यों टला सीजन 13? जानें नया शेड्यूल अपडेट
क्या हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल होंगे? MI से जुड़ी ट्रेड की अफवाहों का सच
IND vs NZ 1st ODI पिच रिपोर्ट: क्या विराट-रोहित लगाएंगे शतक?
डेवन कॉनवे के सिर में हुई इंजरी, पहले वनडे से बाहर
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: कोरिया पर 8-0 की जीत के साथ भारत का जीत का सिलसिला जारी
IPL 2027 ट्रेड: क्या हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में होंगे शामिल? अर्शदीप सिंह के MI में जाने पर बड़ा अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: 24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर, कीवी टीम को बड़ा झटका
न्यूजीलैंड दौरा खत्म! वैभव सूर्यवंशी के अगले टूर्नामेंट का हुआ खुलासा
ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल का करियर खत्म

