HERE - news - ind-vs-zim-5th-t20i-playing-11-indias-playing-11-against-zimbabwe - -
IND vs ZIM 5th T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (14 जुलाई) हरारे स्पोर्ट्स में खेला जाना है. भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है. अब शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर इस दौरे का सुखद तरीके से अंत करना चाहेगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा.
Team India's probable playing 11 against Zimbabwe: चूंकि भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही जीत चुकी है, ऐसे में आखिरी मैच में शुभमन गिल आखिरी मैच में बड़े बदलाव कर सकते हैं. मुकेश कुमार और रियान पराग की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और खलील अहमद को रेस्ट दिया जा सकता है. इस साथ ही पिछले मैच के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तुषार देशपांडे को एक और चांस मिल सकता है. संजू सैमसन, शिवम दुबे, रियान पराग जैसे प्लेयर्स को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है. ऐसे में आखिरी टी20 मैच में उन्हें बैटिंग क्रम पर थोड़ा ऊपर भेजा सकता है. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम में फेरबदल की ज्यादा संभावना नहीं है.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं और वह इस टूर पर दो फिफ्टी जड़ चुके हैं. पिछले मैच में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी नाबाद 93 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा भी शतक जड़ चुके हैं. भारतीय टीम के गेंदबाज भी अहम मौकों पर विकेट लेने में कामयाब रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की बैटिंग काफी कमजोर दिख रही है. कप्तान सिकंदर रजा ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम अंतिम टी20 मैच में निडर होकर खेलेगी.
IND vs ZIM Head To Head: भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 12 टी20 मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 9 जीते, जबकि जिम्बाब्वे 3 मौकों पर विजयी हुआ. वहीं दोनों देशों के बीच कुल 66 वनडे मैच हुए हैं. इसमें से भारतीय टीम ने 54 बार जीत हासिल की है. जबकि 10 वनडे मुकाबलों में जिम्बाब्वे की टीम को जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 2 वनडे मैच टाई भी रहे. वहीं कुल 11 टेस्ट मैचों में 7 बार भारत को जीत मिली है, वहीं 2 में जिम्बाब्वे जीता, जबकि 2 मैच ड्रॉ पर छूटे.
Also Read: IND vs ZIM Dream11 Team, 5th T20I, Preview, Weather and Pitch Report
Also Read: DS vs GM Dream11 Team, Match Preview, Playing 11, Weather and Pitch Report
ताज़ा हिंदी समाचार
पुर्तगाल क्रिकेट टीम की घोषणा; ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त किया गया
India-Afghanistan T20 series का शेड्यूल: जानें कब और कहाँ खेले जाएंगे मैच
MSG बनाम SRL लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर द हंड्रेड मैच 30 लाइव कैसे देखें
TRT बनाम SOB लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर द हंड्रेड मैच 29 लाइव कैसे देखें
आयरलैंड बनाम अफ़गानिस्तान लाइव स्कोरकार्ड, IRE vs AFG तीसरा वनडे मैच
IRE बनाम AFG 3rd ODI लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 10 अगस्त 2026
VVS Laxman ने टीम इंडिया के हेड कोच का पद ठुकराने पर चुप्पी तोड़ी।
आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान 3rd ODI: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब पिच रिपोर्ट और बेलफास्ट मौसम पूर्वानुमान
AUS vs BAN: जोश हेज़लवुड 300 विकेट लेने वाले खास क्लब में शामिल होने के लिए तैयार
DPL Fight Video: मैच के बाद यश धुल और प्रियांश आर्य के बीच तीखी बहस

