साउथ अफ्रीका में खेली जा रही अंडर-19 मेंस ट्राई सीरीज में भारत ने अपने चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को 6 विकेट से हरा दिया। जोहान्सबर्ग के मैदान पर शनिवार को टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी 50 ओवर 256 रन बना कर ऑलआउट हो गए। जवाब में भारत ने 48.4 ओवर में 257 रन का टारगेट चेज कर लिया।
भारत की ओर से कप्तान उदय सहारन ने शतक लगाया, साथ ही प्रियांशु मौलिया ने भी 76 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, मुशीर खान ने 5 विकेट लिए और 41 रन की पारी खेल दोहरा प्रदर्शन किया। पिछली जीत के साथ भारत ने फाइनल में पहले ही जगह पक्की कर ली थी। 10 जनवरी को फाइनल में टीम का मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका मैच के विजेता से होगा।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनिंग करने आए लुआन प्रिटोरियस 16 रन ही बना सके। उनके साथ आए स्टीव स्टॉक ने एक छोर से पारी संभाली और 69 रन की पारी खेली। एक तरफ से विकेट गिरते ही जा रहे थे। साउथ अफ्रीका की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। कप्तान डेविड टीगर 17 रन, टांडोस जूमा 6 रन, दिवान मारायर 32 रन, रोमाशन पिल्ले 24 रन और ओलिवर वाइटहेड 4 रन बना कर आउट हुए।
आखिर में राइली नॉर्टन और सिफो पॉट्सेन ने कुछ रन साथ जोड़े। नॉर्टन 32 रन और पॉट्सेन 31 रन बना कर आउट हुए। वहीं, वेना मपाका 4 रन ही बना सके। आखिर में सिर्फ तांदो सोनी 7 रन बना कर नाबाद रहे। भारत की ओर से स्पिन ऑलराउंडर मुशीर खान ने 5 विकेट लिए। वहीं, नमन तिवारी को 3 सफलताएं मिली। जबकि, मुरुगन अभिषेक और प्रियांशु मोलिया को 1-1 विकेट मिले।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती
हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता
कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा
IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

