भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है, जबकि इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में है। ऐसे में जानते हैं मैच से पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है?
भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट पर खेला जाना है। पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छा आती है। यहां का आउटफील्ड भी काफी तेज मानी जाती है और यहां तेज गेंदबाजों को भी फायदा होता है। इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच एक केवल टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। वह मुकाबला 2011 में खेला गया था। उस मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 6 विकेट से मात दी थी।
ईडन गार्डन्स के मैदान पर भारतीय टीम ने कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 6 में जीत हासिल हुई, जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने 2 मैच खेले है, जिसमें से एक मैच में जीत और एक में हार का सामना किया है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करने का फैसला करना चाहेगी, ताकि वह बड़ा स्कोर बना सके।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कारसे, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
Also Read: IPL 2025: Rishabh Pant will be the captain of Lucknow Super Giants
ताज़ा हिंदी समाचार
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

