भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो सकते हैं. बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान पीठ में दिक्कत की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे. अब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर फोकस कर रही है. लिहाजा बुमराह की इंजरी को देखते हुए उन्हें ब्रेक दिया जा सकता है.
दरअसल बुमराह की पीठ में दिक्कत है. वे सिनडी टेस्ट के दौरान हॉस्पिटल गए थे. यहां उनकी स्कैनिंग हुई थी. लेकिन बुमराह की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं दी है. अगर बुमराह की चोट ज्यादा सीरियस हुई तो वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो सकते हैं. लेकिन फिलहाल इंग्लैंड सीरीज पर भारत का फोकस है. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक बुमराह को इस सीरीज से बाहर दिया जा सकता है.
बुमराह को ग्रेड 1 की इंजरी हुई तो उन्हें कम से कम दो से तीन हफ्ते ठीक होने में लगेंगे. अगर ग्रेड 2 की इंजरी हुई तो इसके लिए कम से कम छह हफ्ते चाहिए होंगे. वहीं ग्रेड 3 की इंजरी के लिए कम से कम तीन महीनों की जरूरत होती है. ग्रेड 1 की इंजरी सामान्य होती है. इसमें हल्का दर्द, शरीर के किसी हिस्से में सूजन या मामूली चोट शामिल होती है. लेकिन ग्रेड 2 इंजरी में मांसपेशियों में खिंचाव समेत कई दिक्कतें शामिल होती हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज का 22 जनवरी से आगाज होगा. जबकि वनडे सीरीज 6 फरवरी से खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच नागपुर, दूसरा कटक और तीसरा अहमदाबाद में खेला जाएगा.
Also Read: Rishi Dhawan announces retirement from white ball cricket
ताज़ा हिंदी समाचार
SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव
Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े
IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड
दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची
वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।
IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े
शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान
FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला
जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

