Header Banner

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतेगा WTC और चैंपियंस ट्रॉफी - जय शाह

Kaif pic By - रविवार, जुलाई 07, 2024
Last Updated on जुलाई 07, 2024 03:47 अपराह्न
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतेगा WTC और चैंपियंस ट्रॉफी - जय शाह

29 जून को भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया, जिसकी भविष्यवाणी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कई महीने पहले कर दी थी। बता दें, भारत ने 11 साल का सूखा खत्म कर यह टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसी बीच टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद अब जय शाह ने एक बार फिर बड़ी भविष्यवाणी की है।

जय शाह ने दो और भविष्यवाणी की है। बीसीसीआई सचिव का कहना है कि भारत दो आगामी आईसीसी ट्रॉफी -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी- रोहित शर्मा की अगुवाई में जीतेगा। साथ ही जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडिकेट की। यह इन तीनों का आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप था।

राहुल द्रविड़ का बतौर कोच यह आखिरी टूर्नामेंट था। वहीं कोहली, रोहित और जडेजा ने खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। ऐसे में अभी ये तीनों प्लेयर आने वाले दिनों में अब वनडे, टेस्ट और IPL खेलते हुए दिखेंगे।

India will win WTC and Champions Trophy under Rohit Sharma's captaincy - Jay Shah

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, “टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस जीत को मैं कोच राहुल द्रविड़, कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहता हूं। बीते एक साल में ये हमारा तीसरा फाइनल था।

जून 2023 में हम WTC फाइनल में हारे, नवंबर 2023 में 10 जीत के बाद हमने दिल जीते, मगर हम कप नहीं जीत पाए। मैंने राजकोट में बोला था कि जून 2024 में हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और भारत का झंडा गाड़ेंगे और हमारे कप्तान ने झंडा गाड़ दिया है।”

इसके साथ ही जय शाह ने आखिरी 5 ओवर में मैच बदलने के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव को धन्यवाद कहा। जय शाह ने कहा कि, “इस जीत में आखिरी 5 ओवर का बहुत बड़ा योगदान था। उस ओवर में योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, (जसप्रीत) बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं।”

Also Read: IND vs ZIM 2nd T20I Dream11 Prediction, Match Preview, Playing 11, Dream11 Team

ताज़ा हिंदी समाचार

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner