भारत ने साउथ अफ्रीका टूर की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। टीम ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हराया। टीम इंडिया ने अफ्रीकी सरजमीं पर दूसरी बार वनडे सीरीज जीती है। टीम ने 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार वनडे सीरीज जीती थी।
पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.2 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। संजू सैमसन ने 108 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए। आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। अब टीम इंडिया 26 दिसंबर से 2 टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया वहां अब तक टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।
साउथ अफ्रीकी ओपनर्स ने पावरप्ले के शुरुआती ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की। रीजा हेंड्रिक्स और डी जॉर्ज की जोड़ी ने 8.2 ओवर में 59 रन जोड़े। दोनों ने डिफेंसिव शुरुआत की और मुकेश कुमार को अपना निशाना बनाया।
तीसरे ओवर में दोनों ने मुकेश के सामने 13 रन जोड़े और छठे ओवर में 10 रन दिए। आखिरकार 9वें ओवर में अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स का विकेट लेकर दोनों की फिफ्टी पार्टनरशिप तोड़ी। पहले 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर 62 रन बनाए।
ताज़ा हिंदी समाचार
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी
WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला
लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग
IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

