India Women vs Australia Women ODI वीमेंस क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए टीम इंडिया जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निकलेगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीमेंस वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. स्मृति मंधाना, प्रिया पुनिया और प्रिया मिश्रा टीम का हिस्सा हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 5 दिसंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, यास्टिका भाटिया और ऋचा घोष को टीम में शामिल किया है. दीप्ति कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. हरलीन और ऋचा ने भी दम दिखाया. भारत की अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना भी टीम का हिस्सा हैं. लेकिन शैफाली वर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है.
टीम इंडिया ने तितास साधु, अरुंधति रेड्डी और रेणुका सिंह को भी मौका दिया है. साइमा ठाकोर और तेजल भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 5 दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा वनडे 8 दिसंबर को आयोजित होगा. ये दोनों ही मैच ब्रिसबेन में खेले जाएंगे. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे पर्थ में खेला जाएगा.
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर
Also Read: IPL 2025 Auction Rules, IPL 2025 Auction Teams Remaining Amount
ताज़ा हिंदी समाचार
भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को दी शिकस्त, महिला टीम ने युगांडा को हराया
वीडियो देखें: 199 रन पर आउट होने के बाद पडिक्कल अंपायर पर भड़क गए
IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं
ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती के लिए VBSPU की टीम तैयार
सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा फरहान ने उनकी जगह ली
लाइव मैच के दौरान इस टीम के हेड कोच की मौत, लगा गहरा सदमा
माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार T20 हार के पीछे का मुख्य कारण बताया
हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली
भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड
पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?

