Indian Jersey Controversy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जानी है. टीम इंडिया टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी. हालांकि पाकिस्तान टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान रहेगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया गया था, जिसके बाद भारत के लिए दुबई वाला हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था. अब सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि टूर्नामेंट में भारत की जर्सी पर मेजबान पाकिस्तान का नाम नहीं लिखा जाएगा.
आईसीसी इवेंट के दौरान होस्ट देशों का नाम सभी टीमों की जर्सी पर लिखा जाता है. जून 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और यूएसए होस्ट नेशन थे. सभी टीमों की तरह टीम इंडिया की जर्सी पर भी वेस्टइंडीज और यूएएस का नाम लिखा गया था. ऐसे ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखा जाएगा.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए कहा कि बीसीसीआई पॉलिटिक्स को क्रिकेट में ला रही है. इससे पहले कथित तौर पर बीसीसीआई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया गया था.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में बीसीसीआई पर ‘क्रिकेट में राजनीति लाने’ का आरोप लगाया।
अधिकारी ने कहा बीसीसीआई क्रिकेट में राजनीति ला रहा है, जो खेल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया। अब वे अपनी जर्सी पर मेजबान देश का नाम नहीं छापना चाहते। हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस मामले में हस्तक्षेप करेगी और पाकिस्तान का समर्थन करेगी।गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. वहीं टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी.
Also Read: IPL 2025: Rishabh Pant will be the captain of Lucknow Super Giants
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

