Header Banner

Indian team announced for Divyang Champions Trophy

Ravi pic By - रविवार, जनवरी 05, 2025
Last Updated on जनवरी 05, 2025 10:22 अपराह्न
Indian team announced for Divyang Champions Trophy

विक्रांत रविंद्र केनी को 12 जनवरी से श्रीलंका में शुरू होने वाली दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद ने टीम का एलान करते हुए इसकी घोषणा की। भारतीय टीम 12 जनवरी को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

गौरतलब हो कि टीम का चयन जयपुर में रोहित जालानी की अध्यक्षता में आयोजित ट्रेनिंग कैंप के दौरान किया गया। रोहित जालानी दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच भी हैं। यह कैंप विशेष रूप से खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया था, ताकि वे चयन पैनल के समक्ष अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट 2019 के बाद पहली बार आयोजित किया गया था। भारत ने मेजबान इंग्लैंड को हराकर फाइनल जीता था। इस बार भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इसके बाद इंग्लैंड और फिर मेजबान श्रीलंका से भिड़ंत होगी। टॉप-टू टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

टीम के चयन के बाद रोहित जलानी ने कहा, यह संतुलित टीम है जो किसी भी प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करने के लिए तैयार है। डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने कहा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की भागीदारी पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से न सिर्फ हमारे खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि इससे खेलों में समान अवसर की महत्ता भी उजागर होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम:-

विक्रांत रविंद्र केनी (कप्तान), रविंद्र गोपीनाथ सैंटे (उप-कप्तान), योगेंदर सिंह (विकेटकीपर), अखिल रेड्डी, राधिका प्रसाद, देपेंद्र सिंह (विकेटकीपर), आकाश अनिल पाटिल, सनी गोयत, पवन कुमार, जितेंद्र, नरेंद्र, राजेश, निखिल मन्हास, आमिर हसन, माजिद मागरे, कुणाल दत्तात्रेय फनासे और सुरेंद्र।

Also Read: WTC 2025 Final: Australia vs South Africa, Head to Head, Venue

ताज़ा हिंदी समाचार

यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक

यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक मैच खेलकर क्यों हुए बाहर?

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20I लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें मैच?

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल: रील के चक्कर में ठुक जाओगे, पैपराजी को चेतावनी

IND vs WI 5th

IND vs WI 5th T20I: बेंगलुरु में कैसा है भारत का T20 रिकॉर्ड?

PM मोदी की तारीफ

PM मोदी की तारीफ सुनकर खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल

SA vs AUS: कैमरन

SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव

Punam Raut Retires: पूनम

Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े

IND vs WI: 5वें

IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

दुनिया के टॉप 10

दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner