एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच गई है। शुक्रवार को दुबई स्थित आईसीसी के अकादमी ग्राउंड पर टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बातचीत करते नजर आए। वहीं हार्दिक पांड्या एक नए लुक में नजर आए।
भारतीय टीम क्रिकेट एशिया कप टी20 2025 के लिए शुक्रवार को दुबई पहुंच गई। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या आईसीसी के अकादमी ग्राउंड में नजर आए। हालांकि, टीम के पहुंचने से ज्यादा हार्दिक के लुक की चर्चा ज्यादा हो रही है।
एशिया कप टी20, 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। भारत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा। 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा। एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के खराब संबंध के कारण यह न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच गई। शुक्रवार को भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान हार्दिक पांड्या बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। हार्दिक पांड्या ने अपने बालों को नया लुक दिया है। उन्होंने स्पाइक कट कराया है, जिसमें साइड के बाल छोटे हैं और पीछे एक लंबी चोटी सी बाल छोड़े हुए हैं। उन्होंने अपने सिर के पूरे बालों को सैंडी ब्लोंड कलर से रंगा हुआ है।
बता दें कि भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को एक ही ग्रुप-ए में रखा गया है। श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप-बी में हैं। ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान ने अगर सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई तो दोनों टीमें फिर एक बार 21 सितंबर को आमने-सामने होंगी।
टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 स्टेज में टॉप किया तो दोनों के बीच टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला भी हो सकता है। गौरतलब हो कि एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं, श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।
ताज़ा हिंदी समाचार
AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश इंग्लिस, जानें टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे या नहीं
रोहित शर्मा ने वनडे संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, लक्ष्य 2027 विश्व कप
Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया A सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, जानें कब होगी वापसी
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल
Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से
विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?
एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड
वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी
एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर
सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

